गहलोत के सीएम पद पर भी लटकी तलवार
दरअसल, सोनिया गांधी अशोक गहलोत से काफी ज्यादा नाराज हैं। ये नाराजगी इतनी बड़ी है कि अशोक गहलोत के हाथ से अब अध्यक्ष पद निकल गया है और कहा जा रहा है कि उनके सीएम पद पर भी अब तलवार लटक रही है। कहा जा रहा है कि अब राजस्थान में सीएम पद के लिए नए नाम पर चर्चा हो सकती है। वहीं, वफादार विधायकों के कारण उपजे संकट पर गहलोत ने खड़गे से माफी मांगी है और कहा है कि इन सब में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
जिस तरह से कभी गांधी परिवार के करीबी कहे जाते थे अशोक गहलोत उनके बागी तेवरों ने गांधी परिवार को काफी नाराज किया है। ऐसे में गांधी परिवार के लिए सही उम्मीदवार का चुनाव करना कठिन सा हो गया।

यह भी पढ़ें
माकन की विधायकों ने की फजीहत, जयपुर में किंगमेकर बने गहलोत, दिल्ली दरबार नाराज
अब कौन है अध्यक्ष पद की रेस में?अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद कि रेस से बाहर हो जाने के बाद अब मलिकार्जुन खड़गे, दिगविजय सिंह, मुकुल वासनिक, कमलनाथ और केसी वेणुगोपाल जैसे नामों की चर्चा है। यहाँ तक कि शशि थरूर भी 30 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी अब नए नाम को लेकर मंथन कर रहे हैं कि किसे अब अध्यक्ष बनाया जाए। हाई कमान के समक्ष किसी भरोसेमंद और वफादार को ही अध्यक्ष बनाने का विकल्प है जो अशोक गहलोत के कारण उपजे सकंट की वजह से संशय से भर गई है।
इनमें भी राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले केसी वेणुगोपाल का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। केसी वेणुगोपाल कई सालों से पार्टी के कई अहम मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उनके अध्यक्ष बनाकर दक्षिण भारत में कांग्रेस अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटेगी।