28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Assam  : बोडोलैंड परिषद चुनाव में एनडीए की जीत, अमित शाह ने जताया सभी का आभार

एनडीए को मिली जीत बीजेपी के लिए अहम। बीपीएफ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई।

less than 1 minute read
Google source verification
bodoland

एनडीए को मिली जीत बीजेपी के लिए अहम।

नई दिल्ली। असम बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद चुनावों में एनडीए में लोगों ने भरोसा जताया है। इस चुनाव में एनडीए को बड़ी जीत मिली है। असम विधानसभा चुनाव से पहले मिली इस जीत को बीजेपी के लिए काफी अहम माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपीपीएल, सीएम सोनोवाल, मंत्री एचबी सरमा और पार्टी की असम इकाई समेत प्रदेश के लोगों को इसकी बधाई दी है। उन्होंने पीएम मोदी में भरोसा जताने के लिए लोगों का आभार भी जताया है।

बीपीएफ ने 17 सीटों पर जीत हासिल की

बता दें कि 40 सीटों वाले बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद चुनाव में हाग्रामा मोहिलरी के नेतृत्व वाले बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। पार्टी को 17 सीटों पर जीत मिली है। जो बहुमत से चार कम है। यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल 12 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। बीजेपी के प्रत्याशियों को 9 सीटों पर जीत मिली है। जबकि कांग्रेस और गण सुरक्षा पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग