scriptतीनों राज्यों में राहुल गांधी किसे सौंपेंगे कमान, मिले यह बड़े संकेत | Assembly election final result 2018 Congress change people mind set | Patrika News
राजनीति

तीनों राज्यों में राहुल गांधी किसे सौंपेंगे कमान, मिले यह बड़े संकेत

नतीजों के बाद कांग्रेस के सामने तीन राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम पर चिंतन, कुछ देर बाद हो जाएगा सब साफ।

नई दिल्लीDec 12, 2018 / 10:18 pm

धीरज शर्मा

election tally

भारतीय जनता पार्टी

नई दिल्ली : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इन नतीजों के साथ ही राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने शानदार वापसी की है। पांच में से तीन बड़े राज्यों में कांग्रेस ने न सिर्फ जीत हासिल की, बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दिशा भी तय कर ली। वहीं अब तक मोदी रथ पर सवार होकर हर चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी को जनता ने सिरे से नकार दिया है। छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है, लेकिन राजस्थान और मध्यप्रदेश में जरा-सी चूक हुई है। हालांकि सबसे बड़ी पार्टी और बहुमत के मुहांने पर कांग्रेस ही है।

असली सवाल कौन बनेगा मुख्‍यमंत्री
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए अपने समर्थन में 121 विधायकों की सूची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को सौप दी है। विधायक दल के बैठक में कोई बड़ा नतीजा नहीं निकला। राहुल गांधी के सामने अब भी एक सबसे बड़ा सिरदर्द है। राज्‍य में सीएम पद के दो प्रमुख दावेदार हैं और दोनों का राज्‍य में अपना मजबूत जनाधार है। हालांकि, चर्चा यह है कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ को पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। वहीं, राजस्थान में अब भी संशय बना हुआ है। इतना ही नहीं, छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह स्थिति अभी साफ नहीं है। राहुल गांधी खुद फोन से संदेश के जरिये कार्यकर्ताओं से पूछ रहे हैं कि किसे सीएम बनाया जाए।

https://twitter.com/hashtag/MadhyaPradeshElections2018?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/AssemblyElectionResults2018?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम
राजस्थानः सीट-199 कांग्रेस- 99, भाजपा- 73, अन्य- 27

छत्तीसगढ़ः सीट- 90 कांग्रेस – 68, भाजपा- 15, अन्य- 07

मध्यप्रदेश: सीट- 230 कांग्रेस- 114, भाजपा- 109, अन्य- 7
तेलंगाना: सीट – 119 कांग्रेस- 19, भाजपा- 01, टीआरएस- 88, अन्य -11

मिजोरम: सीट- 40 सीट- 40 कांग्रेस – 05, भाजपा- 01, एमएनएफ- 26, अन्य -08

https://twitter.com/hashtag/AssemblyResults2018?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
ऐसे बदली तस्वीर
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने इस बार सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पकड़ी और जनता ने उनकी इस रणनीति को पसंद किया। राहुल का मंदिर दर्शन और पूजा-पाठ भी काम आया। पार्टी के लिए राहुल ने मंदिर से लेकर मस्जिद तक हर दर पर माथा टेका और बता दिया कि कांग्रेस पार्टी किसी एक जाति को लेकर चलने वाली नहीं है। यही नहीं राहुल लोगों को ये समझाने में भी कामयाब रहे कि भाजपा दलितों के साथ कैसा बर्ताव कर रही है। राहुल की हर चाल कामयाब हुई और भाजपा के तीन किलों में उस वक्त सेंध लगी जब भाजपा लोकसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ी है। देखते ही देखते तस्वीर बदली और कांग्रेस जनता के फ्रेम में बैठने लगी।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का सुपड़ा साफ कर दिया तो तेलंगाना में टीआरएस पर जनता ने दोबारा भरोसा जताया है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है, लेकिन मध्य प्रदेश में जीत हासिल करने में उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी है। बहरहाल, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात का समय मांगा है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने के जादुई आंकड़े से भले पीछे रही लेकिन बसपा और सपा के समर्थन के बाद कांग्रेस ने अपना दावा पेश कर दिया। बहुमत के लिए 116 सीट जरूरी है जबिक उसे 114 सीटें मिली हैं। हालांकि सपा पहले कांग्रेस को अपनी एक सीट देने की बात कह चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के सामने दावा पेश कर दिया है.वहीं बीजेपी को 109 सीटें मिली हैं। 4 निर्दलीय, 2 बसपा और 1 सपा को मिली हैं।

Home / Political / तीनों राज्यों में राहुल गांधी किसे सौंपेंगे कमान, मिले यह बड़े संकेत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो