scriptइस राज्य में भाजपा को हराने के लिए बड़ी तैयारी, आठ दलों का होने जा रहा है गठबंधन | big alliance in jharkhand | Patrika News
राजनीति

इस राज्य में भाजपा को हराने के लिए बड़ी तैयारी, आठ दलों का होने जा रहा है गठबंधन

झारखंड में भाजपा को शिकस्त देने के लिए बड़े गठबंधन की तैयारी चल रही है।

नई दिल्लीJan 19, 2019 / 04:30 pm

Kaushlendra Pathak

bjp

इस राज्य में भाजपा को हराने के लिए बड़ी तैयारी, आठ दलों का होने जा रहा है गठबंधन

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्षी लगातार एकजुट हो रहे हैं। लेकिन, झारखंड में भाजपा को शिकस्त देने के लिए आठ राजनीतिक दल एकजुट होने जा रहे हैं। इस राजनीतिक गठबंधन से झारखंड में हड़कंप मच गया है।
झारखंड में बड़े गठबंधन की तैयारी

दरअसल, झारखंड में विपक्षी दलों ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का निर्णय लिया है। जिसकी औपचारिक घोषणा इसी महीने के आखिर में हो सकती है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव कांग्रेस की अगुआई में लड़ा जाएगा, लेकिन विधानसभा चुनाव हेमंत सोरेन की पार्टी लीड करेगी। गौरतलब है कि झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस, जेवीएमपी, आरजेडी, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई-एमएल और मार्क्सवादी समन्वय समिति आदि पार्टियों के गठजोड़ की चर्चा जोरों पर है।
भाजपा को हराने के लिए बड़े गठबंधन की तैयारी

यहां आपको बता दें कि हाल ही में राज्य में गठबंधन को लेकर एक बैठक हुई थी जिसमें इसमें जेएमएम अध्यक्ष हेमंत सोरेन, जेवीएम के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, आरजेडी अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, बीएसपी विधायक शिवपूजन मेहता के अलावा वामपंथी दलों के सभी प्रमुख नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस और जेएमएम के अलावा इस महागठबंधन में पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा, आरजेडी और लेफ्ट पार्टियां भी शामिल होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 31 जनवरी को राज्य के सभी नेता मिलकर महागठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं।

Home / Political / इस राज्य में भाजपा को हराने के लिए बड़ी तैयारी, आठ दलों का होने जा रहा है गठबंधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो