scriptबिहार में महागठबंधन पर गहराया संकट, आरजेडी ने ‘हम’ के खिलाफ उतारा उम्मीदवार | Bihar Assembly byElection Mahagathbandhan dispute RJD HAM | Patrika News
राजनीति

बिहार में महागठबंधन पर गहराया संकट, आरजेडी ने ‘हम’ के खिलाफ उतारा उम्मीदवार

बिहार में महागठबंधन पर गहराया संकट
RJD ने HAM के खिलाफ उतारा अपना प्रत्याशी
21 अक्टूबर को पांच विधानसभा सीटों के लिए होना है उपचुनाव

नई दिल्लीSep 25, 2019 / 01:41 pm

धीरज शर्मा

335838-mahagathbandhan.jpg
नई दिल्ली। देश के दो राज्यों विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसका असर अन्य राज्यों पर दिखाई दे रहा है। बीजेपी के लिए एक बार फिर बड़ी चुनौती खड़ी हो रही है। खास बात यह है कि ये चुनौती सहोयगी दलों से निपटने की है।
इस बीच बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महागठबंधन में दरार पड़ती दिख रही है। बिहार विधानसभा की 5 सीटों पर उपचुनाव होना है। इस उपचुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से महागठबंधन में चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है।
ED ने देश के एक और दिग्गज नेता पर कसा शिकंजा, अब कभी हो सकती है गिरफ्तारी

bihar_grand_alliance_photo_ht__1551324731.jpg
21 अक्टूबर को होने वाले बिहार की पांच विधानसभा सीटों के चुनाव को लेकर महागठबंधन में बड़ी रार सामने आई है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के दावे को दरकिनार करते हुए नाथनगर सीट से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है।

आरजेडी ने नाथनगर से राबिया खातून को टिकट दिया।
अब जीतन राम मांझी भी नाथनगर सीट से आरजेडी उम्मीदवार के खिलाफ अजय राय को उतारने की घोषणा करने वाले हैं।

Home / Political / बिहार में महागठबंधन पर गहराया संकट, आरजेडी ने ‘हम’ के खिलाफ उतारा उम्मीदवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो