राजनीति

बिहार: चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव की तबीयत बिगड़ी, सारे प्रोग्राम किए कैंसिल

तेजस्वी यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर
तेजस्वी ने सभी चुनावी सभाओं को भी निरस्त कर दिया
तीन दिनों से भागलपुर में डटे राजद नेता तेजस्वी यादव

Oct 17, 2019 / 11:56 am

Mohit sharma

,,

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अभी हॉस्पिटल में इलाज कर रहा हैं। वहीं, उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है।

जानकारी मिली है कि तबीयत खराब होने के चलते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी सभी चुनावी सभाओं को भी निरस्त कर दिया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को अगर उनकी सेहत में सुधार देखने को मिला, तभी वह चुनाव प्रचार के लिए निकल सकते हैं।

आपको बता दें कि राजद नेता पिछले तीन दिनों से भागलपुर में डटे हैं और यहां उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं।

चांद की सतह पर हैं इंसानी पैरों के निशान, इन जांबाजों ने रच डाला था इतिहास

बज एल्ड्रिन से हो गई थी यह भूल, बने चांद पर टॉयलेट करने वाले पहले शख्स

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने तेजस्वी की तबीयत से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि उनको बुधवार को हेलीकॉप्टर से कई क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचना था।

यहां तक कि पटना से हेलीकॉप्टर भी मंगलवा लिया गया था, लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकल सके।

चंद्रयान-2 से ज्यादा सफल था ISRO का मिशन मंगलयान! मंगल की अब तक भेजी 1000 से अधिक तस्वीर

f.png

चंद्रयान-2: चांद पर निकला दिन, सूरज की रोशनी लैंडर विक्रम में डालेगी नई जान!

उन्होंने बताया कि अब गुरुवार को बांका में एक सभा का आयोजन होना है। ऐसे में तबीयत में सुधार के बाद ही वह चुनाव प्रचार के लिए निकल सकेंगे।

 

Home / Political / बिहार: चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव की तबीयत बिगड़ी, सारे प्रोग्राम किए कैंसिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.