scriptओडिशा में BJD ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, 18 उम्मीदवारों का नाम शामिल | BJD release list of 18 candidates for state assembly election | Patrika News
राजनीति

ओडिशा में BJD ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, 18 उम्मीदवारों का नाम शामिल

ओडिशा में विधानसभा-लोकसभा चुनाव होंगे एक साथ
11,18,23 और 29 अफ्रैल को होने हैं चुनाव
ओडिशा के अलावा अरुणाचल, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में भी है विधानसभा चुनाव

Mar 29, 2019 / 07:44 pm

Shivani Singh

naveen patnaik

ओडिशा में BJD ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, 18 उम्मीदवारों का नाम शामिल

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए आज बीजू जनता दल (BJD) ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस सूची में 18 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। बता दें कि इससे पहले बीते बुधवार को बीजेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 36 और लोकसभा चुनाव के लिए 9 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें

एयर स्ट्राइक के बाद पहली बार बालाकोट पहुंचा मीडिया, पाक सेना ने अब भी कई जगहों पर जाने से रोका

 

https://twitter.com/ANI/status/1111605603464605696?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, इससे पहले 18 मार्च को ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के नेता नवीन पटनायक ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में लोकसभा के लिए 9 और विधानसभा के लिए 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था।

आपको बता दें कि इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं। ओडिशा के अलावा अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होने हैं।

Home / Political / ओडिशा में BJD ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, 18 उम्मीदवारों का नाम शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो