राजनीति

चुनाव से पहले भाजपा को बड़ी सफलता, अरुणाचल प्रदेश में दो सीटों पर निर्विरोध जीत

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले दो सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की।
भाजपा महासचिव राम माधव ने ट्वीट करते हुए साझा की जानकारी।
अरुणाचल प्रदेश में 11 अप्रैल को लोकसभा और विधानसभा के लिए डाले जाएंगे वोट।

नई दिल्लीMar 27, 2019 / 02:07 am

Anil Kumar

चुनाव से पहले भाजपा को बड़ी सफलता, अरुणाचल प्रदेश में दो सीटों पर निर्विरोध जीत

इटानगर। आम चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब दो हफ्ते का समय शेष है और सियासी दल जबरदस्त चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच चुनाव से पहले ही भाजपा को एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा की दो सीटें चुनाव से पहले ही जीत ली। मंगलवार को भाजपा ने दावा किया है कि अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की दो सीटें निर्विरोध जीत ली है। इस बाबत पार्टी महासचिव राम माधव ने ट्वीट भी किया। अपने ट्वीट में माधव ने लिखा कि भाजपा की विजय यात्रा अरुणाचल प्रदेश से शुरू हो गई है, सर केंटो जिनी आलो पूर्व विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध विधायक बन गए हैं। एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि अरुणाचल प्रदेश से एक और जीत, इंजीनियर ताबा तेदिव भी याचुली विधानसभा सीट से जीत गए हैं।

https://twitter.com/rammadhavbjp/status/1110453894432374784?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/rammadhavbjp/status/1110462538062417920?ref_src=twsrc%5Etfw

भाजपा की एक और लिस्ट जारी, वरुण-मेनका की बदली सीट, देखें- बीजेपी के 60 कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताई वजह

बता दें कि भाजपा के दावे को लेकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आलो पूर्व विधानसभा सीट से मात्र दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें से स्क्रूटनी के बाद कांग्रेस के मिनकिर लोलेन की उम्मीदवारी रद्द हो गई। जिसके बाद केवल एक ही प्रत्याशी की उम्मीदवारी बची है। 28 मार्च को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। ऐसे में यह संभावना ज्यादा है कि भाजपा के केंटो जिनी ही विजेता घोषित किए जाएंगे।

https://twitter.com/BJP4India?ref_src=twsrc%5Etfw

गांधीनगर लोकसभा सीट : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 30 को पर्चा दाखिल करेंगे

सीएम पेमा खांडू ने दी बधाई

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भाजपा को छोड़कर कई नेता, मंत्री और विधायक NNP में शामिल होने का दावा किया था। वहीं अब दो विधायकों के निर्विरोध जीतने की संभावनाओं को लेकर सीएम पेमा खांडू ने खुशी जाहिर की है और बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अरुणाचल में भाजपा ने अच्छी शुरूआत की है, केंटो जिनी आलो पूर्व विधानसभा से चुनाव जीत गए हैं, उन्हें और भाजपा परिवार को बहुत-बहुत बधाई। मालूम हो कि अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा की दो और विधानसभा की 60 सीटें हैं। 11 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के लिए मतदान होगा।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Political / चुनाव से पहले भाजपा को बड़ी सफलता, अरुणाचल प्रदेश में दो सीटों पर निर्विरोध जीत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.