चॉकलेटी चेहरों से चुनाव लड़ रही कांग्रेस: विजयवर्गीय
विजयवर्गीय ने कहा कि कभी कोई कांग्रेस नेता मांग करता है कि भोपाल से लोकसभा सीट से करीना कपूर को चुनाव लड़वाया जाए। तो कभी इंदौर से सलमान खान को चुनाव लड़ाने की मांग की जाती है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाया जा रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव के मैदान में कांग्रेस के पास बीजेपी से मुकाबला करने के लिए कोई मजबूत नेता नहीं हैं। इसीलिए वह ऐसे चॉकलेटी चेहरों के जरिए से चुनाव लड़ना चाहती है।
सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलते: झा
बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता विनोद नारायण झा ने भी कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव को लेकर विवादित बयान दिया था। शुक्रवार को झा ने कहा कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जिनपर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। वह अभी राजनीति में नौसिखुआ हैं।