राजनीति

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरबीआई गवर्नर को बताया भ्रष्टाचारी, ‘मैंने वित्त मंत्रालय से हटवाया दिया था’

भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने केंद्रीय बैंक के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

Dec 23, 2018 / 12:19 pm

Mohit sharma

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरबीआई गवर्नर को बताया भ्रष्टाचारी, मैंने वित्त मंत्रालय से हटवाया दिया था

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को लेकर मचा घमासान अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ, कि भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के बयान ने नई बहस को जन्म दे दिया है। भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने केंद्रीय बैंक के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता ने शनिवार को कहा है कि आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास भ्रष्टाचार में शामिल थे। इसके साथ ही स्वामी ने हाल ही में शीर्ष पद पर हुई उनकी नियुक्त को भी चौंकाने वाला कदम बताया। हालांकि आरबीआई गवर्नर पर लगे ‘भ्रष्टाचार’ मामलों की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

हनुमान की जाति पर टिप्पणी मामले में शिवसेना का तंज, रामायण के पात्रों को जाति प्रमाणपत्र तैयार रखना चाहिए

स्कूल ऑफ बिजनेस के संवाद सत्र को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा कि केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर अत्यधिक भ्रष्ट व्यक्ति हैं। स्वामी ने यह भी कहा कि उन्होंने शक्तिकांत दास को वित्त मंत्रालय से हटवा दिया था। स्वामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह शक्तिकांत दास को न केवल भ्रष्ट व्यक्ति कह रहे हैं, बल्कि उनकी नियुक्ति पर हैरान भी हैं। आरबीआई गवर्नर के लिए उपयुक्त उम्मीदवार को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वामी ने भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरू के प्रोफेसर आर. वैद्यनाथन के नाम का जिक्र किया। राज्यसभा के सदस्य स्वामी ने कहा कि ‘आईआईएम-बी में वित्त के पूर्व प्रोफेसर आर. वैद्यनाथन आरबीआई गवर्नर पद के लिए बेहरत हो सकते थे। भाजपा नेता ने कहा कि आर. वैद्यनाथन संघ के पुराने व्यक्ति भी हैं।

राजीव गांधी के भारत रत्न विवाद पर आप विधायक अलका लांबा का इस्तीफा, पार्टी ने छीनी सदस्यता

2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब ने स्वामी ने कहा कि भगवा पार्टी सत्ता में आएगी क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार एंटी इन्कैंबेसी से ग्रस्त नहीं है।

 

Home / Political / भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरबीआई गवर्नर को बताया भ्रष्टाचारी, ‘मैंने वित्त मंत्रालय से हटवाया दिया था’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.