मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कवींदर गुप्ता का कहना है कि विभिन्न दलों के 'असंतुष्ट विधायक' आने वाले दिनों में एकसाथ आ सकते हैं। गौरतलब है कि गुप्ता का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भाजपा के महासचिव राम माधव ने कुछ ही दिनों पहले सज्जाद लोन से मुलाकात की थी। 27 जून को हुई इस मुलाकात के बाद यहां सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि लोन इस मोर्चे का नेतृत्व कर सकते हैं। मंगलवार को पीडीपी के नाराज विधायकों के द्वारा पीडीपी से अलग होने की धमकी पर घाटी की सियासी बाजार गर्म हो गई है और नये कयास लगने शुरू हो गए हैं।