scriptभाजपा सांसद का सनसनीखेज बयान, हत्या की साजिश रचती है ममता की पुलिस | BJP mp arjun singh controversial statement on west bengal police | Patrika News
राजनीति

भाजपा सांसद का सनसनीखेज बयान, हत्या की साजिश रचती है ममता की पुलिस

– अर्जुन सिंह ( Arjun Singh ) के बयान का कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya ) ने किया समर्थन
– कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अगर अर्जुन सिंह को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार जॉइंट सीपी अजय ठाकुर होंगे

नई दिल्लीMay 15, 2020 / 07:49 pm

Kapil Tiwari

bjp mp arjun singh

कैलाश विजयवर्गीय ने किया है अर्जुन सिंह के बयान का समर्थन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन ( Lockdown ) लगा हुआ है। लोग मौत से एक मुश्किल लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन इन हालातों में भी सियासत अपने चरम पर है। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) की सीएम ममता बनर्जी ( Mamta banerjee ) और भाजपा ( BJP )के बीच इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है। इस बार तो बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी ( TMC ) ही नहीं बल्कि राज्य की पुलिस पर भी संगीन आरोप लगाया है। बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ( BJP MP Arjun Singh ) ने ममता सरकार की पुलिस पर हत्या की साजिश करने का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी पुलिस पर निशाना साधा।

कैलाश विजयवर्गीय ने दी चेतावनी

कैलाश विजयवर्गीय ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उनके सांसद के साथ कुछ भी गलत होता है तो इसके जिम्मेदार जॉइंट सीपी अजय ठाकुर ही होंगे। भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने इस संबंध में एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘पुलिस है या सुपारी डॉन?

‘सांसद के जान की दुश्मन बनी है पश्चिम बंगाल पुलिस’

पश्चिम बंगाल पुलिस भाजपा के एक सांसद की जान की दुश्मन बनी हुई है। करीब सालभर से कई तरह के हथकंडे अपनाकर बैरकपुर के जॉइंट सीपी अजय ठाकुर उनके पीछे पड़े हैं।’ विजयवर्गीय ने ट्वीट आगे लिखा, ‘यदि हमारे सांसद के साथ कुछ भी अनिष्ट होता है, तो इसके जिम्मेदार अजय ठाकुर होगें!’

अर्जुन सिंह राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

इससे पहले शुक्रवार को सांसद अर्जुन सिंह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने जॉइंट सीपी अजय ठाकुर पर अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए, अपनी जान को खतरा बताया था।

‘राजनीतिक नहीं व्यक्तिगत लड़ाई लड़ रहीं ममता’

अर्जुन सिंह ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘जिस दिन मैंने तृणमूल छोड़ने का मन बनाया, उसी दिन से ममता बनर्जी मेरे साथ राजनीतिक नहीं व्यक्तिगत लड़ाई लड़ रही हैं।’ अर्जुन सिंह ने ममता पर पुलिस और कुर्सी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा,’माना कि आज दीदी के पास पुलिस है और सरकारी मशीनरी है। लेकिन मेरे पास भी संविधान है। लोगों का समर्थन और प्रेम है। जय श्री राम।’

https://twitter.com/KailashOnline/status/1261178025330094083?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Political / भाजपा सांसद का सनसनीखेज बयान, हत्या की साजिश रचती है ममता की पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो