scriptगणपति उत्सव में भाजपा सांसद ने तीन घंटे तक बरसाए नोट | BJP MP flashes rupees for 3 hours during Ganpati ceremony | Patrika News
राजनीति

गणपति उत्सव में भाजपा सांसद ने तीन घंटे तक बरसाए नोट

जूनागढ़ से भाजपा सांसद राजेश चुडासमा ने जमकर नोटों की बारिश की, इस लोकगीत कार्यक्रम में भाजपा सांसद ने तीन घंटे तक नोटों की बारिश की।

Sep 28, 2015 / 09:08 am

शक्ति सिंह

BJP MP rajendra chudasama

BJP MP rajendra chudasama

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में गणपति विसर्जन से पहले हुए एक कार्यक्रम में जूनागढ़ से भाजपा सांसद राजेश चुडासमा ने जमकर नोटों की बारिश की। इस लोकगीत कार्यक्रम में भाजपा सांसद ने तीन घंटे तक नोटों की बारिश की। गणपति विसर्जन के ठीक एक दिन पहले सांसद राजेश ने गणेश पंडाल में महाआरती और लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जूनागढ़ के भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया था।

जानकारी के मुताबिक जैसे ही लोकगीत कार्यक्रम शुरू हुआ, भाजपा नेताओं ने नोटों की बारिश शुरू कर दी। सांसद राजेश चुडासमा नोटों को हवा में उछालने लगे इस दौरान उनका साथ एक पुलिस सब इंस्पेक्टर और राज्य के पूर्व सिंचाई मंत्री के बेटे ने भी दिया।

जरूरतमंदों पर खर्च की जाती है राशि
हालांकि बताया जाता है कि यहां गणपति उत्सव के दौरान होने वाले लोक गीत के कार्यक्रम में नोट उड़ाने की परंपरा पुरानी है और उड़ाई गई इस रकम को बाद में इलाके की लड़कियों, विधवाओं और अन्य जरूरतमंद लोगों के हित में खर्च किया जाता है।

अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भी – यहाँ क्लिक करें

Home / Political / गणपति उत्सव में भाजपा सांसद ने तीन घंटे तक बरसाए नोट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो