scriptबेगूसराय सीट बनी भाजपा के लिए मुसीबत, गिरिराज सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार! | bjp mp giriraj singh may be not fight election from begusari | Patrika News
राजनीति

बेगूसराय सीट बनी भाजपा के लिए मुसीबत, गिरिराज सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार!

‘गुस्से’ में गिरिराज सिंह
बेगूसराय से चुनाव लड़ने से किया इनकार!
गिरिराज के सामने हैं कन्हैया कुमार

नई दिल्लीMar 25, 2019 / 03:39 pm

Kaushlendra Pathak

giriraj

बेगूसराय सीट बनी भाजपा के लिए मुसीबत, गिरिराज सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार!

नई दिल्ली। एनडीए ने बिहार में प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। चालीस लोकसभा सीटों में से 39 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। लेकिन, भाजपा के लिए बिहार में नई मुसीबत खड़ी हो गई है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कारण भाजपा में अचानक खलबली मच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।
नवादा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे गिरिराज!

दरअसल, पार्टी ने गिरिराज सिंह को नवादा के बदले बेगूसराय से अपना प्रत्याशित घोषित किया है। लेकिन, गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। सांसद का कहना है कि जब किसी भी केंद्रीय मंत्री की सीट नहीं बदली गई तो उनके साथ पार्टी ऐसा क्‍यों कर रही है। उन्‍होंने कहा कि यदि ऐसा करना भी था, तो उन्‍हें विश्‍वास में लेना चाहिए था। सूत्रों के मुताबिक, गिरिराज सिंह बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को नवादा सीट बदलने के लिए दोषी ठहरा रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि गिरिराज सिंह को भाजपा के पांच बड़े नेताओं ने मनाने की कोशिश की लेकिन सभी कोशिशें नाकाम हो चुकी है। हालांकि, अंतिम घोषणा अभी बाकी है।
गिरिराज के सामने कन्हैया कुमार

गौरतलब है कि पिछली बार बेगूसराय से भाजपा ने भोला सिंह को टिकट दिया था। लेकिन, इस बार गिरिराज सिंह को टिकट दिया गया है। गिरिराज सिंह के सामने भाकपा ने कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। जिसके कारण बेगूसराय सीट ‘हॉट’ सीट बनता जा रहा है। अब देखना यह है कि गिरिराज सिंह यहां से चुनाव लड़ते हैं या फिर कुछ और सियासी समीकरण बनता है।

Home / Political / बेगूसराय सीट बनी भाजपा के लिए मुसीबत, गिरिराज सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो