तापिर ने लोकसभा में अरुणाचल प्रदेश में चीन की ओर से घुसपैठ की खबरों पर चिंता जताई। उन्होंने केंद्र सरकार को चेताया कि अरुणाचल प्रदेश में डोकलाम जैसी घटना दोहराई जा सकती है। सरकार को चाहिए कि वहां के घटनाक्रम पर गंभीरता से विचार करे। तापिर के अनुसार- पाकिस्तान के साथ जब भी कोई मुद्दा होता है तो हम उस पर चर्चा करते हैं, लेकिन अरुणाचल प्रदेश में चीन की ओर से घुसपैठ की कोशिशों पर कोई भी चर्चा नहीं कर रहा है।