scriptलोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, मुरली मनोहर जोशी का कटा टिकट | bjp releases 39 candidates list for lok sabha election 2019 | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, मुरली मनोहर जोशी का कटा टिकट

locationनई दिल्लीPublished: Mar 27, 2019 08:01:42 am

Submitted by:

Shivani Singh

रामपुर से जया प्रदा को टिकट
पीलीभीत से वरूण गांधी लड़ेंगे चुनाव
मेनका गांधी को सुल्लतानपुर से मैंदान में उतारा गया

bjp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 39 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची में पीलीभीत से वरूण गांधी को टिकट दिया गया है। वहीं, मेनका गांधी को भाजपा ने सुल्लतानपुर से मैंदान में उतारा है। बता दें कि मां-बेटे की सीट आपस में बदल दी गई है। रामपुर से जया प्रदा को टिकट दिया गया है। वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को टिकट नहीं दिया गया है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1110519576297648128?ref_src=twsrc%5Etfw

इन उम्मीदवारों के नाम का हुए ऐलान

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त को भदोही की जगह बलिया से बनाया गया उम्मीदवार

https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि बीते रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की थी। इस सूची में 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी, जिसमें छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मेघालय और महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। जबकि इससे पहले शनिवार रात को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बीजेपी की पांचवीं लिस्ट जारी की थी। इसमें 46 उम्मीदवारों के नामों थें।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो