scriptसर्जिकल स्ट्राइक को झूठा बताने वाले कांग्रेस नेता संजय को भाजपा ने भेजे फिल्म टिकट | BJP sent Film ticket to Congress leader Sanjay over surgical strike | Patrika News
राजनीति

सर्जिकल स्ट्राइक को झूठा बताने वाले कांग्रेस नेता संजय को भाजपा ने भेजे फिल्म टिकट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष संजय निरुपक को भाजपा ने टिकट भेजा है।

नई दिल्लीJan 17, 2019 / 12:43 pm

Mohit sharma

news

सर्जिकल स्ट्राइक को झूठा बताने वाले कांग्रेस नेता संजय को भाजपा ने भेजे फिल्म टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष संजय निरुपक को भाजपा ने टिकट भेजा है। दरअसल, यह टिकट किसी चुनाव या चुनाव क्षेत्र से उम्मीदवारी का नहीं, बल्कि सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म ‘उड़ी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के हैं। कांग्रेस नेता को फिल्म के 10 टिकट भेजते हुए भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव निखिल व्यास ने कहा कि वो इंडियन आर्मी द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर यह फिल्म जरूर देंखे। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि फिल्म देखने के बाद निरुपम देश की जनता से माफी मांगे। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने उड़ी हमले के बाद इंडियन आर्मी की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताया था।

29 सितंबर 2016 की रात सर्जिकल स्ट्राइक

भाजपा नेता व्यास ने कहा कि देश के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जैसा सैन्य अभियान पहली बार चलाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा तब हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर इंडियन आर्मी ने 29 सितंबर 2016 की रात सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। व्यास ने कहा कि देश की सवा अरब आबादी ने सर्जिकल स्ट्राइक को सही ठहराया और प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहाना की। इसके साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पूरी दुनिया ने भारत की ताकत को माना।

सर्जिकल स्ट्राइक को झूठा बताया

व्यास ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा कि पूरी दुनिया में केवल एक देश पाकिस्तान और एकमात्र व्यक्ति संजय निरुपम ही ऐसे निकले, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को झूठा बताया। भाजपा नेता ने कहा कि अगर फिल्म देखने के बाद भी निरुपम देश की जनता से माफी नहीं मांगते तो भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उनके सड़कों पर उतरेंगे और उनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Home / Political / सर्जिकल स्ट्राइक को झूठा बताने वाले कांग्रेस नेता संजय को भाजपा ने भेजे फिल्म टिकट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो