scriptभाजपा-शिवसेना को इस बार मिल सकती है कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से कड़ी टक्कर | BJP-Shivsena may face big challenge from Congress-NCP | Patrika News
राजनीति

भाजपा-शिवसेना को इस बार मिल सकती है कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से कड़ी टक्कर

एक जमाने में कांग्रेस और कम्युनिस्टों का गढ़ था महाराष्ट्र
1994 में भाजपा-शिवसेना ने महाराष्ट्र में बढ़त बनानी शुरू की
राज्य में कांग्रेस-एनसीपी का भाजपा-शिवसेना से सीधा मुकाबला है

नई दिल्लीMar 28, 2019 / 10:02 pm

Manoj Sharma

Maharashtra political parties

भाजपा-शिवसेना को इस बार मिल सकती है कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से कड़ी टक्कर

डॉ. उरुक्रम शर्मा

महाराष्ट्र पहले कांग्रेस और कम्युनिस्टों का गढ़ था। बाद में मुंबई सहित राज्य कांग्रेस, शिवसेना और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित हुआ। 1994 में राज्य में भाजपा और शिवसेना गठबंधन की सरकार के बाद से लोस चुनाव भाजपा व शिवसेना दोनों बढ़त बनाना शुरू की। मुंबई में कांग्रेस और भाजपा-शिवसेना गठबंधन में मुकाबला होता है।
कोकण में शिवसेना, पश्चिम महाराष्ट्र में राकांपा, विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में भाजपा-कांग्रेस का दबदबा है। 2009 के चुनाव तक कांग्रेस के सांसद ज्यादा संख्या में थे, लेकिन 2014 के चुनाव में मोदी लहर के चलते भाजपा और शिवसेना ने जबरदस्त बढ़त हासिल की। कांग्रेस-एनसीपी फिर से पुरानी ताकत हासिल करने का प्रयास करेंगे। राज ठाकरे की मनसे के आलावा इस बार पूर्व सीएम नारायण राणे की पार्टी महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी सक्रिय है। राणे लोस चुनाव में 3 सीटों की मांग भाजपा से कर रहे थे, पर भाजपा व शिवसेना में गठबंधन होने के बाद इसकी संभावना क्षीण है।
यह भी पढ़ें: भाजपा में नंबर 2 से केंद्र सरकार में नंबर 2 की तैयारी में अमित शाह!

यहां भाजपा-शिवसेना के गठबंधन युति है। विपक्ष में कांग्रेस-राकांपा का गठबंधन अघाड़ी है। युति में भाजपा शिवसेना के साथ महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी, रासापा, आरपीआइ है, तो वही अघाड़ी में कांग्रेस राकांपा के साथ मनसे, सपा, स्वाभिमान किसान पार्टी, सहित कई स्थानीय पार्टियां हैं जो कही लड़ रही हैं तो कही अघाड़ी का समर्थन कर रही हैं।

Home / Political / भाजपा-शिवसेना को इस बार मिल सकती है कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से कड़ी टक्कर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो