scriptMCD चुनाव से पहले भाजपा ने 3 पार्षदों को किया छह वर्ष के लिए निष्कासित | BJP suspends 3 councilors before MCD elections | Patrika News

MCD चुनाव से पहले भाजपा ने 3 पार्षदों को किया छह वर्ष के लिए निष्कासित

Published: Sep 21, 2021 11:45:43 am

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने तीन पार्षदों रजनी बबलू पांडेय, संजय ठाकुर तथा पूजा मदान को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

bjp_congress.jpg

Bihar Panchayat Election 2021

नई दिल्ली। भाजपा ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में दिल्ली इकाई के तीन पार्षदों को पार्टी से निकाल दिया है। उनका निष्कासन छह वर्ष के लिए किया गया है। साथ ही कड़े शब्दों में एक पत्र जारी कर उनकी भर्त्सना भी की गई है। पत्र में कहा गया है कि आपको सूचित किया जाता है कि वित्तीय भ्रष्टाचार की आ रही अत्यधिक शिकायतों के कारण आपको छह वर्ष के समय के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता से निलंबित किया गया है। आपको इन शिकायतों के बारे में पहले भी कई बार सूचित किया गया था परन्तु आपने कोई सुधार नहीं दिखाया। अत: आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासन दिया जाता है।
इन तीन पार्षदों को किया गया है निष्कासित
इन तीन पार्षदों के नाम रजनी बबलू पांडेय, संजय ठाकुर तथा पूजा मदान है। रजनी बबलू पांडेय की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई थी जिसमें पांडे की पत्नी के भाई निशांत एवं एक बिल्डर के बीच बातचीत हुई थी। इसमें बिल्डर ने पार्षद तथा एक जूनियर इंजीनियर को पैसे देने की बात कहते हुए प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की बात कही थी। इस ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए बाद में आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा को घेरने का प्रयास किया था।
यह भी पढ़ें

UP ASSEMBLY ELECTIONS 2022: भाजपा विधायकों ने उपब्धियां गिनाकर टिकट का फैसला हाईकमान पर छोड़ा

इस संबंध में बोलते हुए भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा सांसद गौतम गंभीर तथा अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने पार्षद के रिश्तेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे जिसके कारण यह कदम उठाया गया है। सांसद गौतम गंभीर ने इसे अच्छा कदम बताया है।
यह भी पढ़ें

5 दिन बाद भारत में फिर कम हुए कोरोना मामले, 24 घंटे में 26 हजार नए केस, 262 मरीजों की मौत

भाजपा के दूसरे निष्कासित पार्षद संजय ठाकुर सैद-उल-अजैब से पार्षद चुने गए थे। उन पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने तथा धोखाधड़ी के आरोप है। इस संबंध में भी आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ठाकुर पर जबरन वसूली करने और बिल्डरों से सांठ-गांठ करने के आरोप लगाए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निष्कासित की गई तीसरी पार्षद पूजा मदान के अपने पति संजय मदान के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाहती थी परन्तु पार्टी को पहले ही उनकी योजना का पता लग गया। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की परन्तु वह नहीं मानी और भाजपा से निष्कासित किए जाने के बाद उन्होंने तुरंत ही आम आप पार्टी ज्वॉइन कर ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो