3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP ASSEMBLY ELECTIONS 2022: भाजपा विधायकों ने उपब्धियां गिनाकर टिकट का फैसला हाईकमान पर छोड़ा

UP ASSEMBLY ELECTIONS 2022: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार के साढ़े चार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि गुंडाराज को समाप्त करना है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 21 Sep 2021, 11:22 AM IST

bjp_mla.jpg

UP ASSEMBLY ELECTIONS 2022: मेरठ. भाजपा विधायकों ने जनता के सामने अपने साढ़े चार साल की उपब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश कर टिकट की दावेदारी तो कर दी। लेकिन टिकट का फैसला हाईकमान का होगा। वह टिकट देते हैं या नहीं। बता दे कि बीते सोमवार को जिले के सभी भाजपा विधायकों ने अपने क्षेत्र और प्रदेश में हुए कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं।

यह भी पढ़ें : Mahant Narendra Giri: महंत नरेंद्र गिरी के मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग, डासना पीठ के महंत बोले सामने आना चाहिए पूरा मामला

महानगर में तीनों विधानसभा क्षेत्र, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने सर्किट हाउस में सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों को रखा। विधायक संगीत सोम ने सरधना, दिनेश खटीक ने मवाना, जितेन्द्र सतवई ने भोला की झाल पर अपने क्षेत्र की उपलब्धियों को रखा। महानगर के दोनों विधायकों ने टिकट के सवाल पर कहा कि भाजपा में सारा फैसला संगठन का होता है। संगठन सर्वोपरी है।

वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार के साढ़े चार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि गुंडाराज को समाप्त करना है। कानून व्यवस्था के मामले में सबसे चुस्त-दुरुस्त सरकार रही। योगी सरकार के कार्यकाल में 2016 की तुलना में डकैती में लगभग 68 प्रतिशत की कमी, लूट में 66 प्रतिशत की कमी, हत्या में 24 प्रतिशत की कमी, बलवा में 28 प्रतिशत कमी, सामान्य अपराध में 51 प्रतिशत कमी, दुष्कर्म के मामलों में 33 प्रतिशत की कमी हुई। विकास कार्यों के मामले में कोई तुलना नहीं है।

खड़ौली में शुद्ध पेयजल और कंकरखेड़ा में कराया सीएचसी का निर्माण

कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने भी अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ। उन्होंने खड़ौली में शुद्ध पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछवाने से लेकर शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण, पल्हैडा में पीएचसी स्थापना, कंकरखेड़ा में 50 बेड वाली निर्माणाधीन सीएचसी, छावनी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण, खडौली व लखवाया में बिजलीघर का निर्माण, बाजारों में सोलर लाइट व हाईमास्ट लाइट लगवाने, स्टेडियम में शूटिंग रेंज निर्माण, पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए बहुमंजिला आवास निर्माण, नाला सफाई कार्य को साढ़े चार साल की उपलब्धि बताया। 81 साल की उम्र में पांचवीं बार चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने टिकट दिया तो अवश्य लड़ेंगे।

विधायक सोमेंद्र तोमर ने दिखाया अपना रिपोर्ट कार्ड

मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ने का सबसे ज्यादा भुगतान किया है। पिछली सरकारों ने कभी किसानों को पूरा पेमेंट नहीं दिया। पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का जो बकाया और थोड़ा बहुत बचा है उस बकाया का भुगतान किसानों को होगा। 2022 के एजेंडे को मीडिया में रखते हुए विधायक ने कहा गगोल गांव में शहीद स्मारक, इंटर कॉलेज, आईटीआई, जीआईसी बनवाएंगे। शहीदों के गांव में हर सुविधा दिलाने का प्रयास होगा। हवाई उड़ान को लेकर कार्रवाई जारी है। उन्होंने नगर निगम की ओर से साढ़े चार साल में 133 करोड़ के कार्यों को भी बड़ी उपलब्धि बताया।

सत्यवीर त्यागी बोले- किठौर अपराध मुक्त, काली नदी हुई पुनर्जीवित

किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि साढ़े चार साल में उन्होंने विधानसभा में किठौर की आवाज बनने का काम किया। 25 साल से किठौर क्षेत्र डार्क जोन में था। विधानसभा में मामला उठाकर मुख्यमंत्री से डार्क जोन खत्म कराया। उन्होंने कहा कि पहले किठौर को अपराधियों का क्षेत्र माना जाता था। साढ़े चार साल में यह अपराध मुक्त क्षेत्र हुआ। काली नदी को पुनर्जीवित करने के लिए बड़ा काम हुआ। 150 गांवों को इससे लाभ हुआ। किठौर और खरखौदा में अस्पताल की व्यवस्था कराई गई। सड़कों पर बहुत काम हुआ।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : Weather Alert: एक पखवाड़े के बाद गुलाबी सर्दी के लिए रहिए तैयार, 25 सितंबर से बदलेगा मौसम का रूख