15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर पंचायत चुनाव: उमरैण में सबसे ज्यादा वोटिंग; बानसूर में जमकर चले लात-घूंसे, देखें पूरा अपडेट

अलवर जिले में आज शुक्रवार को सरपंच व पंच पदों के लिए मतदान हुआ। अलवर जिले की पांच पंचायत समितियों में मतदान के दौरान सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आया। सुबह 10 बजे तक 17.41 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 44.82 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे तक मतदान बढ़कर 63.55 प्रतिशत पहुंच गया।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 30 Oct 2026, 7:05 PM IST

alwar panchayat election voting

अलवर पंचायत चुनाव (फोटो - पत्रिका)

अलवर जिले में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव (Rajasthan Panchayat Election) में राजगढ़, उमरैण, थानागाजी, मालाखेड़ा और लक्ष्मणगढ़ पंचायत समितियों में मतदान हुआ। सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के बीच मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे और मतदान किया। पांचों पंचायत समितियों में कुल 185 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1767 वार्डों में पांचो के लिए चुनाव हुए हैं। मतदान का समय शाम छह बजे तक निर्धारित किया गया था।

दोपहर 3 बजे तक जिले की पांच पंचायत समितियों में कुल 5,77,518 मतदाताओं में से 3,66,994 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल मतदान प्रतिशत 63.55 दर्ज किया गया।

दोपहर 1 बजे तक जिले की पांच पंचायत समितियों में कुल 5,77,518 मतदाताओं में से 2,58,820 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल मतदान प्रतिशत 44.82 दर्ज किया गया।

सुबह 10 बजे तक जिले की पांच पंचायत समितियों में कुल 5,77,518 मतदाताओं में से 1,00,549 मतदाताओं ने वोट डाला। इस तरह जिले में कुल मतदान प्रतिशत 17.41 दर्ज किया गया है। पंचायत समिति के हिसाब से मतदान के आंकड़ों में अंतर देखने को मिला। उमरैण में सबसे अधिक मतदान हुआ, जबकि राजगढ़ सबसे पीछे रहा।

जिले में दोपहर 3 बजे तक पंचायत समिति-वार मतदान (Voting Percentage) के आंकड़े:

  • उमरैण: 69.10% (सर्वाधिक) — (कुल 1,34,118 में से 92,681 मतदाताओं ने वोट डाला)
  • लक्ष्मणगढ़: 65.78% — (कुल 89,702 में से 59,010 मतदाताओं ने वोट डाला)
  • थानागाजी: 65.63% — (कुल 1,02,401 में से 67,207 मतदाताओं ने वोट डाला)
  • मालाखेड़ा: 65.44% — (कुल 1,26,211 में से 82,590 मतदाताओं ने वोट डाला)
  • राजगढ़: 52.37% (न्यूनतम) — (कुल 1,25,086 में से 65,506 मतदाताओं ने वोट डाला)

बानसूर में फर्जी मतदान पर भिड़े प्रत्याशी समर्थक, जमकर चले लात घूंसे

कोटपूतली बहरोड़ के बानसूर में फर्जी मतदान (Fake Voting) के आरोप पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। माजरा अहीर में सरपंच प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई।

जिले में दोपहर 1 बजे तक पंचायत समिति-वार मतदान (Voting Percentage) के आंकड़े:

  • उमरैण: 48.77% (सर्वाधिक) — (कुल 1,34,118 में से 65,411 मतदाताओं ने वोट डाला)
  • मालाखेड़ा: 48.35% — (कुल 1,26,211 में से 61,025 मतदाताओं ने वोट डाला)
  • थानागाजी: 48.35% — (कुल 1,02,401 में से 49,510 मतदाताओं ने वोट डाला)
  • लक्ष्मणगढ़: 43.34% — (कुल 89,702 में से 38,878 मतदाताओं ने वोट डाला)
  • राजगढ़: 35.17% (न्यूनतम) — (कुल 1,25,086 में से 43,996 मतदाताओं ने वोट डाला)

सुबह 10 बजे तक पंचायत समिति-वार मतदान (Voting Percentage) के आंकड़े:

  • उमरैण: 19.80% (सर्वाधिक) — (कुल 1,34,118 में से 26,550 मतदाताओं ने वोट डाला)
  • थानागाजी: 18.82% — (कुल 1,02,401 में से 19,274 मतदाताओं ने वोट डाला)
  • मालाखेड़ा: 18.64% — (कुल 1,26,211 में से 23,522 मतदाताओं ने वोट डाला)
  • लक्ष्मणगढ़: 17.10% — (कुल 89,702 में से 15,340 मतदाताओं ने वोट डाला)
  • राजगढ़: 12.68% (न्यूनतम) — (कुल 1,25,086 में से 15,863 मतदाताओं ने वोट डाला)

पांच पंचायत समितियों में इतने गांवों में चुनाव

दूसरे चरण में राजगढ़ पंचायत समिति की 41 ग्राम पंचायतों में 393 वार्डों में चुनाव हुए। वहीं उमरैण की 38 ग्राम पंचायतों में 368 वार्डों में मतदान कराया गया। इसी तरह थानागाजी पंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायतों में 331 वार्ड, मालाखेड़ा की 39 ग्राम पंचायतों में 387 वार्ड और लक्ष्मणगढ़ की 30 ग्राम पंचायतों में 288 वार्ड शामिल हैं।

शाम 6 बजे तक वोटिंग, इसके बाद शुरू मतगणना

मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुई। इसके बाद मतगणना देर रात तक जारी रहने की संभावना है। मतगणना पूरी होने के साथ ही अलग-अलग ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के विजेताओं की स्थिति साफ हो जाएगी। बारिश के बीच इस चुनाव में गांवों की सरकार चुनने के लिए बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।