29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: 11 केवी बिजली का तार टूटकर युवक पर गिरा, मौके पर मौत; बाइक भी जली

मुंडावर क्षेत्र के हतुंडी गांव में 11 केवी बिजली का तार टूटकर गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक घर से खेत जा रहा था। हादसे में उसकी बाइक भी जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए और मुआवजे की मांग करने लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 29 Oct 2026, 3:13 PM IST

mundavar news

युवक की मौके पर हुई मौत (फोटो - पत्रिका)

मुंडावर थाना क्षेत्र के हतुंडी गांव में गुरुवार को बिजली का तार टूटकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की बाइक भी जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने मुआवजे की मांग की। 

जानकारी के अनुसार, हतुंडी निवासी योगेश पुत्र पूर्ण मेघवाल गुरुवार को घर से खेत जाने के लिए निकला था। वह नदी के पास से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से योगेश की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के दौरान युवक की बाइक भी आग की चपेट में आ गई और जलकर नष्ट हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने हादसे पर नाराजगी जताते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

बिजली लाइन गिरने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार चिरुणी नदी क्षेत्र में योगेश बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अचानक 11 केवी की बिजली लाइन टूटकर उसके ऊपर गिर गई। लाइन के संपर्क में आने से युवक करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की जान चली गई और उसकी बाइक भी आग की चपेट में आकर जल गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए।

शव लेने से किया इनकार

युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने शव लेने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि विद्युत विभाग (Electricity Department) के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए। उनका कहना है कि अधिकारियों की मौजूदगी में ही आगे की कार्रवाई की जाए। इस मांग को लेकर ग्रामीण मौके पर अड़े हुए हैं।

पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद

हादसे की सूचना मिलने पर मुण्डावर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मुण्डावर थाना प्रभारी (SHO) मोहर सिंह मीणा सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल, ग्रामीण विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद क्षेत्र में बिजली लाइन की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, लाइन टूटने के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और विभागीय पक्ष का इंतजार है।