29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: अलवर नगर निगम में पट्टों की 650 फाइलें अटकी, चक्कर काट रहे लोग

अलवर नगर निगम में पट्टे (Property Lease) बनवाने के लिए लोगों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। निगम में करीब 650 फाइलें लंबित हैं। आयुक्त का चार्ज एसडीएम माधव भारद्वाज के पास होने से लोगों को काम अटकने की शिकायत है। कई लोग अधिकारियों और मेयर तक गुहार लगा चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 29 Oct 2026, 12:23 PM IST

alwar municipal corporation

अलवर नगर निगम (फोटो - पत्रिका)

अलवर नगर निगम (Alwar Municipal Corporation) में पट्टों की करीब 650 फाइलें लंबित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग अपने मकान या जमीन का पट्टा बनवाने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी फाइलों पर आगे कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों के पास जाने पर उन्हें बताया जाता है कि उनके स्तर का काम पूरा हो चुका है और अब फाइल आयुक्त के स्तर पर आगे बढ़ेगी।

आयुक्त का चार्ज एसडीएम के पास

अलवर नगर निगम में आयुक्त (Municipal Commissioner) का चार्ज एसडीएम माधव भारद्वाज के पास है। ऐसे में पट्टों से जुड़ी फाइलों पर फैसले और आगे की प्रक्रिया को लेकर लोग परेशान हैं। लोगों के अनुसार, आयुक्त की कुर्सी पर नियमित रूप से अधिकारी नहीं मिलते। जब वे अपने काम के सिलसिले में निगम के दूसरे अधिकारियों से संपर्क करते हैं, तो उन्हें आयुक्त के स्तर पर कार्रवाई होने का इंतजार करने को कहा जाता है।

दो महीने के शिविर में भी नहीं निपटीं फाइलें

सरकार की ओर से कुछ समय पहले पट्टे जारी करने के लिए दो महीने तक शिविर (Lease Camps) लगाए गए थे। लोगों को उम्मीद थी कि इन शिविरों के जरिए उनके काम आसानी से हो जाएंगे, लेकिन कई फाइलें अब भी लंबित हैं। शिविरों के दौरान कुछ ही पट्टों का काम पूरा हो पाया। इसके बाद बाकी आवेदकों को फिर से निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

अधिकारियों और मेयर तक लगाई गुहार

आर्य नगर निवासी सुरेश शर्मा और वार्ड चार निवासी ओमकार सिंह व हेमंत ने बताया कि वे पट्टे बनवाने के लिए कई बार नगर निगम जा चुके हैं। उनका कहना है कि अधिकारी उन्हें आयुक्त के स्तर पर कार्रवाई होने की बात कहकर वापस भेज देते हैं।

कुछ लोग मिनी सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय भी पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात एसडीएम से नहीं हो पाई। वहां कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि एसडीएम चुनाव संबंधी काम में व्यस्त हैं। लोगों ने मेयर से भी मुलाकात कर समस्या बताई। उनके अनुसार, मेयर ने अधिकारियों को काम करने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बावजूद फाइलें आगे नहीं बढ़ीं। पट्टों की फाइलें लंबित रहने और लोगों की परेशानी के संबंध में आयुक्त माधव भारद्वाज से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में लंबित फाइलों के निस्तारण और लोगों को राहत मिलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।