29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: डीजल से भी महंगी हुई CNG, अलवर में ₹99.50 पहुंचा भाव

अलवर में सीएनजी के भाव ₹99.50 प्रति किलो पर पहुंच गए हैं, जिसने डीजल को भी पीछे छोड़ दिया है। कभी पेट्रोल-डीजल से सस्ती मानी जाने वाली सीएनजी अब आम आदमी की जेब खाली कर रही है। बढ़ते दामों ने रोजाना गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों और आम जनता का पूरा बजट बिगाड़ दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 29 Oct 2026, 11:26 AM IST

alwar cng price

representative picture

पेट्रोल और डीजल की मार से बचने के लिए जिस सीएनजी को किफायती विकल्प मानकर वाहन चालकों ने अपनाया था, अब सीएनजी आमजन की जेब पर भारी पड़ रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सीएनजी की दरों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। जिले में सीएनजी 99.50 रुपए प्रति किलो हो गई हैं, जिससे वाहन चालकों का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि अलवर में सीएनजी अब डीजल से भी महंगी हो गई है। डीजल के 98.39 रुपए प्रति लीटर भाव के मुकाबले सीएनजी 99.50 रुपए प्रति किलो बिक रही है, जिससे पर्यावरण हितैषी वाहन चलाने वालों को झटका लगा है। बांसवाड़ा शहर की तुलना में अलवर में सीएनजी करीब 18 रुपए प्रति किलो अधिक महंगी बिक रही है।

एनसीआर का हिस्सा होने से दोहरी मार

अलवर जिला एनसीआर क्षेत्र में आता है, जहां प्रदूषण नियंत्रण नियमों के चलते सार्वजनिक व व्यावसायिक वाहनों के साथ निजी गाड़ियों में भी सीएनजी के उपयोग को प्राथमिकता पर रखा गया है। नियमों की पालना करते हुए वाहन चालकों ने सीएनजी किट लगवाए। लेकिन अब जिले में सीएनजी के दाम 100 रुपए के करीब पहुंच चुके हैं।

रोजाना चलने वालों का बजट बिगड़ा

ऑटो रिक्शा चालकों, स्कूल वैन संचालकों और टैक्सी मालिकों का कहना है कि जब सीएनजी के दाम डीजल से भी ज्यादा हो गए हैं, तो फिर गैस किट के रखरखाव और कतारों में लगने का कोई फायदा नहीं रह गया है। वाहन चालकों ने मांग की है कि एनसीआर क्षेत्र अलवर में टैक्स में राहत देकर सीएनजी की दरें कम की जाएं।

सीएनजी के भाव अलग-अलग होने के ये हैं कारण

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सीएनजी की कीमतों में अंतर के पीछे सप्लाई नेटवर्क, परिवहन खर्च और गैस वितरण कंपनियों की लागत प्रमुख कारण हैं। जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन से सीधे गैस पहुंचती है, वहां परिवहन खर्च कम रहता है। वहीं, टैंकरों से गैस पहुंचाने पर लागत बढ़ जाती है। इसके अलावा अलग-अलग कंपनियों का संचालन खर्च, गैस खरीदने की दरें और आयातित एलएनजी का इस्तेमाल भी कीमतों को प्रभावित करता है। गैस स्टेशन के रखरखाव, स्थानीय शुल्क और अन्य खर्चों के कारण भी जिलों में सीएनजी के भाव अलग-अलग होते हैं।

अलवर जिले में कीमतें

सीएनजी: अलवर में सीएनजी अब 99.50 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रही है।
पेट्रोल: सामान्य पेट्रोल 113.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
डीजल: सामान्य डीजल के दाम 98.39 रुपए प्रति लीटर है।

प्रदेश के अन्य जिलों में सीएनजी की दरें

उदयपुर: 106.40 रुपए
जयपुर 99.50 रुपए
जोधपुर: 97 रुपए प्रति किलो
बांसवाड़ा शहर: 81.44 रुपए
डूंगरपुर: 88.94 रुपए