जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी मंडावर से भरतपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान मोतीलाल जाटव उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार, मालगाड़ी के चालक ने उन्हें बचाने के लिए ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन हादसा टाला नहीं जा सका।