अलवर के साथ आसपास के जिलों में भी मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 29 और 30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसमें जयपुर, दौसा, भरतपुर, डीग और धौलपुर के कुछ इलाके प्रभावित हो सकते हैं। सीकर और झुंझुनूं सहित पूर्वी राजस्थान के अन्य हिस्सों में भी स्थानीय मौसम के अनुसार बदलाव संभव है। हालांकि, हर जिले में बारिश होना तय नहीं है। पूरे इलाके में ठंडी हवाएं चलने से दिन के तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।