जिला पार्षद पद से इस्तीफा देने के बाद अनुराधा शेखावत सक्रिय राजनीति में नजर नहीं आईं। हालांकि, उनके परिवार का राजनीतिक जुड़ाव बना रहा। उनके जेठ देवी सिंह शेखावत बानसूर से विधायक हैं और यूआईटी चेयरमैन भी रह चुके हैं। इस तरह वर्ष 2015 का जिला प्रमुख चुनाव अलवर की राजनीति का ऐसा किस्सा बन गया, जिसमें भाजपा के स्पष्ट बहुमत के बावजूद क्रॉस वोटिंग से नतीजा बदल गया और चुनाव हारने के बाद अनुराधा शेखावत ने जिला पार्षद पद भी छोड़ दिया।