राजनीति

झारखंड चुनाव की पिच, टीम भाजपा की निगाह एमएस धोनी पर

राजनीतिक पारी को लेकर BJP targets MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी को भाजपा से जोड़ने की तैयारी
दिसंबर में होने हैं झारखंड विधानसभा चुनाव

धोनी के BJP में शामिल होने की ये है वजह! गूगल करने पर भी नहीं मिलेगा ऐसा कनेक्शन

नई दिल्ली। झारखंड में विधानसभा चुनाव ( Jharkhand Assembly Election ) नजदीक आ रहे हैं। प्रदेश में अपनी मजबूती दर्ज कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी यहां की राजनीतिक पिच पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर दांव ( BJP targets MS Dhoni ) लगा सकती है। खबर हैैं कि भाजपा एमएस धोनी ( MS Dhoni ) को यहां पर अपना चेहरा बना सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाजपा के लिए महेंद्र सिंह धोनी जीत की कंफर्म टिकट हैं। माही की प्रसिद्धि के चलते भाजपा को झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM ), राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) और कांग्रेस ( Congress ) जैसे अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की तुलना में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा।
गुरु ने पीएम मोदी को दी थी चुनौती, शागिर्द ने 8 बार के सांसद को दी शिकस्त

कहा जा रहा है कि भाजपा धोनी को लेकर हर तरह की तैयारी कर चुकी है। यानी अगर धोनी पार्टी की टिकट पर ( BJP targets MS Dhoni ) चुनाव लड़ते हैं तब तो कोई परेशानी है ही नहीं, लेकिन अगर धोनी पार्टी में शामिल नहीं होतेे हैं, तो वह भाजपा के लिए चुनावी अभियान में शामिल हो जाएं।
https://twitter.com/hashtag/MSDhoni?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वैसे तो झारखंड में विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने हैं, लेकिन ऐसी चर्चाएं हैं कि यहां पर भी महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ अक्टूबर में ही चुनाव आयोजित करवाए जा सकते हैं।

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व धोनी से संपर्क में है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि धोनी इस वर्ल्ड कप ( Cricket World Cup ) के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि लंदन में अपने संन्यास के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं कब संन्यास ( ms dhoni retirement ) लूंगा।” लेकिन भाजपा को पूरी उम्मीद है कि जैसे ही माही क्रिकेट से संन्यास लेंगे, वह पार्टी की मदद जरूर करेंगे।
सितारों का यह गणित मोदी को बार-बार बना रहा है बादशाह

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि महेंद्र सिंह धोनी ने राजनीति से जुड़ने पर अपनी दिलचस्पी जाहिर की थी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, “हम पूर्व कप्तान के नियमित संपर्क में हैं। वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी में शामिल होने की तारीख धोनी तय करेंगे।”
उन्होंने धोनी के पार्टी में शामिल होने की वजह के बारे में कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा राष्ट्रवाद में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा, “क्रिकेट विश्व कप के दौरान विकेट-कीपिंग ग्लव्स पर ‘बलिदान’ चिह्न को लेकर छिड़ा विवाद उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा दिखाता है। भाजपा ही इकलौती ऐसी पार्टी है जहां पर धोनी बिना अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा को छेड़े, समाज के लिए कुछ कर सकते हैं।”
भाजपा को उम्मीद है कि झारखंड चुनाव में पार्टी के सबसे बड़े सितारे यानी पीएम नरेंद्र मोदी के बाद धोनी ( BJP targets MS Dhoni ) दूसरे सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र होंगे।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 5 अगस्त को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ( Amit Shah ) ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय, दिल्ली राज्य इकाई अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ संयुक्त रूप से ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के अंतर्गत महेंद्र सिंह धोनी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

Home / Political / झारखंड चुनाव की पिच, टीम भाजपा की निगाह एमएस धोनी पर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.