scriptभाजपा आज करेगी ‘विजय संकल्प सभा’ का आगाज, 300 सभाएं करने का लक्ष्य | BJP to start its Vijay Sankalp Sabha | Patrika News
राजनीति

भाजपा आज करेगी ‘विजय संकल्प सभा’ का आगाज, 300 सभाएं करने का लक्ष्य

आक्रामक चुनाव प्रचार के लिए भाजपा की रणनीति
लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज
अब तक 286 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है भाजपा

नई दिल्लीMar 24, 2019 / 12:45 pm

Siddharth Priyadarshi

BJP Mission 2019

भाजपा आज करेगी ‘विजय संकल्प सभा’ का आगाज, 300 सभाएं करने का लक्ष्य

नई दिल्ली। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है।भाजपा और कांग्रेस समेत देश की सभी राजनीतिक पार्टियां इन दिनों अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे रही हैं। ‘मिशन 2019’ को फतह करने के लिए भाजपा ने जोरदार प्रचार अभियान की रणनीति बनाई है। इसके तहत भाजपा रविवार से विजय संकल्प सभा’ के साथ चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी। भाजपा इस अभियान की शुरआत देश के सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तरप्रदेश से करेगी।

भाजपा की विजय संकल्प सभा

भाजपा की ओर से कहा गया है कि इन सभाओं में पार्टी का कोई न कोई बड़ा नेता जरूर शामिल होगा। इस बात की भी संभावना है कि इन सभाओं में केंद्र या प्रदेश सरकार का कोई न कोई मंत्री शामिल होगा। असल में केंद्र में सत्तासीन भाजपा विजय संकल्प सभा के जरिए अपने चुनाव अभियान की बाकायदा शुरुआत करेगी। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस कार्य्रकम की जानकारी देते हुए कहा, “भाजपा पूरे देश में 24 और 26 मार्च को ‘विजय संकल्प सभा’ के माध्यम से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेगी।”

बड़े नेताओं की सभाएं

विजय संकल्प सभा के तहत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आज आगरा में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में चुनावी सभा करेंगे। इसके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ मंत्री अलग-अलग स्थानों पर ‘विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। उधर महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना रविवार से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। अब तक कुल मिलाकर 286 नामों का ऐलान हो चुका है।

Home / Political / भाजपा आज करेगी ‘विजय संकल्प सभा’ का आगाज, 300 सभाएं करने का लक्ष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो