scriptCM अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा की हताशा और निराशा दर्शा रही है फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ | CM Amarinder Singh said, film "The Accidental Prime Minister" shows the frustration and disappointment of BJP | Patrika News

CM अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा की हताशा और निराशा दर्शा रही है फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’

locationनई दिल्लीPublished: Dec 30, 2018 08:39:55 pm

Submitted by:

Anil Kumar

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि फिल्म का ट्रेलर भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है। यह दर्शाता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा निराश और हताश हो गई है।

CM अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा की हताशा और निराशा दर्शा रही है फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'

CM अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा की हताशा और निराशा दर्शा रही है फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच लगातार बयानबाजी हो रहा है। जहां एक ओर सरकार इस फिल्म का समर्थन कर रही है वहीं कांग्रेस अप्रत्यक्ष तौर पर इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा इस फिल्म का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है और गांधी परिवार को बदनाम करने की साजिश कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी भाजपा और सरकार पर निशाना साधा है।

https://twitter.com/hashtag/AccidentalPrimeMinister?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

2019 के आम चुनाव के हार से डर गई है भाजपा: सिंह

आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि फिल्म का ट्रेलर भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है। यह दर्शाता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा निराश और हताश हो गई है। आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में 27 दिसंबर को लॉंच किया गया था। इसके बाद महाराष्ट्र युथ कांग्रेस ने एक पत्र लिखते हुए इसका विरोध किया था और सेंसर बोर्ड से मांग की थी कि फिल्म को रिलीज करने से पहले कांग्रेस को दिखाया जाए।

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले रालोद ने बिछाई बड़ी बिसात, भाजपा की बढ़ाएगी मुश्किलें

27 दिसंबर को फिल्म का ट्रेलर लॉंच

आपको बता दें कि 27 दिसंबर को मुंबई में फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर लॉंच किया गया। जबकि यह फिल्म जनवरी 2019 में रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। इस फिल्म में मनमोहन सरकार के कार्यकाल को दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि इस सरकार ने अपने कार्यकाल में फैसले लिए और इसका असर क्या हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो