scriptसुमित्रा महाजन के बयान से बिफरी कांग्रेस, कहा- पहले अपनी पार्टी के अांतरिक मामलों से निपटें | Congress aggressive to the statement of Sumitra Mahajan, Congress said, 'First deal with internal affairs of your party | Patrika News
राजनीति

सुमित्रा महाजन के बयान से बिफरी कांग्रेस, कहा- पहले अपनी पार्टी के अांतरिक मामलों से निपटें

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सुमित्रा महाजन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि पहले अपनी पार्टी के आंतरिक मामलों पर ध्यान दें उसके बाद दूसरों के मामले में दखल दें।

नई दिल्लीJan 25, 2019 / 06:52 pm

Anil Kumar

सुमित्रा महाजन के बयान से बिफरी कांग्रेस, कहा- पहले अपनी पार्टी के अांतरिक मामलों से निपटें

सुमित्रा महाजन के बयान से बिफरी कांग्रेस, कहा- पहले अपनी पार्टी के अंतरिक मामलों से निपटें

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में पदार्पन के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेता अपने-अपने बयान से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी को लेकर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की ओर से दिए गए एक बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस को यह बयान रास नहीं आया। अब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा है कि पहले अपनी पार्टी के आंतरिक मामलों पर ध्यान दें उसके बाद दूसरों के मामले में दखल दें।

सुमित्रा महाजन ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना, राजनी‍त में नाकाम रहने पर राहुल ने ली बहन की मदद

सुमित्रा महाजन ने क्या कहा था?

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में पदार्पन को लेकर सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को एक बयान दिया था। अपने बयान में महाजन ने कहा था ‘प्रियंका गांधी एक अच्छी महिला हैं और राहुल गांधी ने यह स्वीकार किया था कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते। इसीलिए वह प्रियंका की मदद ले रहे हैं। यह एक अच्छी बात है।’ महाजन के इस बयान पर पलटवार करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि हम स्पीकर से निवेदन करते हैं कि कृप्या वह भाजपा के आंतरिक मामलों पर ध्यान दें। जहां तक कांग्रेस की बात है तो हम उनकी सलाह के बिना बहुत अच्छा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सुमित्रा महाजन का बयान यह दर्शाता है कि प्रियंका गांधी की राजनीति में आने से भाजपा परेशान है। राजनीति में लोकप्रियता बहुत ही मायने रखती है और प्रियंका गांधी बहुत लोकप्रिय हैं, इसलिए भाजपा का चिंतित होना स्वाभाविक है। मनीष तिवारी ने कहा कि स्पीकर को इस तरह के राजनीतिक कलह से दूर रहना चाहिए। मालूम हो कि बीते दिन कांग्रेस के लिए एक बडा़ दिन रहा क्योंकि लंबे समय से कार्यकर्ताओं की मांग रही थी कि प्रियंका गांधी को राजनीति में लाया जाए। आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी यूपी का भी प्रभार बना दिया। इसके बाद से पूरे देश में सियासी हलचल तेज हो गया। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका गांधी के औपचारिक तौर पर राजनीति में पदार्पन के बाद कांग्रेस को कितना फायदा मिलता है।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Political / सुमित्रा महाजन के बयान से बिफरी कांग्रेस, कहा- पहले अपनी पार्टी के अांतरिक मामलों से निपटें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो