scriptकठुआ-उन्नाव रेप कांड पर कांग्रेस का हल्ला बोल, बीती रात फिर निकाला कैंडल मार्च | Congress Ajay Makan candle March Protest Against recent rape incident | Patrika News

कठुआ-उन्नाव रेप कांड पर कांग्रेस का हल्ला बोल, बीती रात फिर निकाला कैंडल मार्च

locationनई दिल्लीPublished: Apr 14, 2018 07:43:34 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कठुआ और उन्नाव रेप कांड को लेकर कैंडल मार्च निकाला।

Congress Protest

Congress Protest

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तरप्रदेश के उन्नाव में हुई रेप की घटनाओं से पूरे देश में बीजेपी सरकार की किरकिरी हो रही है। इन दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है और केंद्र में भी बीजेपी की सरकार है, ऐसे में विपक्ष इन घटनाओं को मुद्दा बनाकर लगातार सरकार पर हमलावर हो रहा है। रेप की दोनों घटनाओं को लेकर बीती रात भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। देर रात लालकिले पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस का कैंडल मार्च
इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने की। इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लालकिले से चांदनी चौक टाउन हॉल तक कैंडल मार्च निकाला और देश में हुई रेप की घटनाओं को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान अजय माकन ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
एक दिन पहले इंडिया गेट पर राहुल गांधी ने भी किया था प्रदर्शन
आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रेप की घटनाओं को आधी रात को राजधानी दिल्ली में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। बीती रात हुए प्रदर्शन से एक दिन पहले यानि कि गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी नेता प्रियंका गांधी समेत तमाम शीर्ष कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली के इंडिया गेट पर एक विशाल कैंडल मार्च निकाला था। राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए लोगों को इस मार्च में शामिल होने के लिए कहा था, जिसके बाद इंडिया गेट पर भारी भीड़ भी देखने को मिली थी। इस कैंडल मार्च का नेतृत्व खुद राहुल गांधी ने किया था।
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ और यूपी के उन्नाव में रेप की घटनाओं को लेकर देश गुस्से में है और केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
https://twitter.com/hashtag/UnnaoCase?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो