
राहुल गांधी डबरा पहुंचे,थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित
बेंगलूरू। काफी खींचतान के बाद आखिर कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से कर्नाटक की बेल्लारी लोकसभा और जमखंडी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बेल्लारी लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने वीएस युगरप्पा को कैंडिडेट घोषित किया है। वहीं जमखंडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आनंद सिद्धा नयमगौड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है।
आपको बता दें कि कर्नाटक में तीन लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन सीटों पर मतदान पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ होगा। कांग्रेस ने जिस बेल्लारी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है वो एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है। 3 नवंबर को राज्य में उपचुनाव के लिए मतदान होगा।
बेल्लारी सीट पर बीजेपी सांसद बी श्रीरामुलू के इस्तीफे के बाद यहां चुनाव हो रहा है। बेल्लारी लोकसभा सीट राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण सीट है, क्योंकि यहां से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी चुनाव लड़ चुकी हैं। सोनिया गांधी ने इस सीट से सुषमा स्वराज को हराया था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी इस सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन 2004 के बाद से इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। अब भाजपा की यही कोशिश रहेगी कि इस सीट पर अपना ही कब्जा रखा जाए। वहीं कांग्रेस इस सीट पर वापसी करने के इरादे से चुनाव लड़ेगी।
इससे पहले सोमवार को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की कांग्रेस पार्टी के साथ एक मीटिंग हुई , जिसमें 3 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के साथ सीट साझा करने को लेकर बातचीत हुई। इस मीटिंग में ये नतीजा निकला कि उप-चुनावों की 3 सीटों में से शिमोगा और मंडिया की दो सीटों पर जेडीएस चुनाव लड़ेगी और बाकी बची बेल्लारी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेगा।
उपचुनाव में कांग्रेस और जेडीएस साझा रणनीति के तहत मैदान में उतर रही हैं।
Updated on:
15 Oct 2018, 4:22 PM IST
Published on:
15 Oct 2018, 4:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.