scriptकांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस आज: राहुल गांधी ने फहराया झंडा, मनमोहन के साथ काटा केक | Congress Foundation Day: Manmohan Singh and Rahul Gandhi cut a cake | Patrika News
राजनीति

कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस आज: राहुल गांधी ने फहराया झंडा, मनमोहन के साथ काटा केक

देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस का आज 134वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी हेडक्वार्टर पर झंडा फहराया।

Dec 28, 2018 / 02:18 pm

Mohit sharma

news

कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस आज: राहुल गांधी ने फहराया झंडा, मनमोहन के साथ काटा केक

नई दिल्ली। देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस का आज 134वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी हेडक्वार्टर पर झंडा फहराया। इसके बाद राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में केक काटा। आपको बता दें कि हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को मात देकर कांग्रेस पूरे उत्साह में है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मिली इस जीत के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं।

 

https://twitter.com/hashtag/CongressFoundationDay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

दरअसल, कांग्रेस की स्थापना अंग्रेजी हुकूमत में 1885 में हुई थी। कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में दादा भाई नौरोजी, एओ ह्यूम और दिनशा वाचा जैसे बड़े दिग्गजों के नाम गिने जाते हैं। वहीं, 1947 में आजादी के बाद कांग्रेस भारत की पहली बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश की कमान संभाली। आपको बता दें कि स्वतंत्रता से लेकर 2016 तक हुए 16 लोकसभा चुनावों में से कांग्रेस ने 6 में पूर्ण बहुमत लाकर देश की बागडोर संभाली।

https://twitter.com/hashtag/CongressFoundationDay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जबकि कांग्रेस नीत गठबंधन ने 4 बार देश में अपनी सरकार बनाई। सबसे रोचक बता यह है कि आजाद भारत के अभी तक के इतिहास में देश के सबसे अधिक सात प्रधानमंत्री कांग्रेस ने ही दिए हैं।

Home / Political / कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस आज: राहुल गांधी ने फहराया झंडा, मनमोहन के साथ काटा केक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो