scriptकिसानों से राहुल गांधी ने कहा-सड़क से संसद तक लड़ेंगे  | Rahul Gandhi meets farmer at his house in Delhi | Patrika News
राजनीति

किसानों से राहुल गांधी ने कहा-सड़क से संसद तक लड़ेंगे 

 किसानों ने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं

Apr 18, 2015 / 01:25 pm

शक्ति सिंह

rahul gandhi

rahul gandhi

नई दिल्ली। करीब दो महीने के अवकाश से लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की रविवार को यहां होने वाली किसान खेत मजदूर रैली से पहले किसानों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों को सड़क से संसद तक उनके हितों की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान आदि राज्यों के किसान संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल गांधी के 12 तुगलक लेन स्थित आवास पर उनसे मिला।

इसके बाद गांधी ने अपने आवास के बाहर सैकड़ों किसानों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने किसानों को कांग्रेस की तरफ से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। गांधी ने किसानों के प्रतिनिधियों से कहा कि पार्टी ने भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर भट्टा पारसौल से जो आंदोलन शुरू किया था, उसे जारी रखा जाएगा। कांग्रेस भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का संसद में कड़ा विरोध करेगी। इसके साथ की किसानों की दूसरी समस्याओं के पक्ष में भी पुरजोर आवाज उठाएगी। इस तरह पार्टी किसानों के लिए संसद से सड़क तक लड़ेगी।

किसानों से मिलने से पहले राहुल गांधी ने घर के अंदर गुरूदास कामत, अहमद पटेल जैसे वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। 56 दिन की छुट्टी के बाद राहुल गुरूवार को वापिस लौटे थे। वापसी के बाद वे पहली बार मीडिया के सामने नजर आए।

Home / Political / किसानों से राहुल गांधी ने कहा-सड़क से संसद तक लड़ेंगे 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो