कांग्रेस ने ऑफिशियल टि्वट में लिखा है कि नारी विरोधी सोच भाजपा नेताओं के अंदर भरी हुई है। पीएम मोदी का बयान उनकी दुखद मानसिकता का बेहतर उदाहरण है। आपको बता दूं कि कांग्रेस ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के दौरे के समय भी एक ऐसा ही वीडियो तैयार किया था, जिसमें वर्ल्ड लीडर्स के साथ मोदी की हग डिप्लोमैसी को लेकर निशाना साधा गया था। साथ ही पीएम मोदी पर तंज कसे गए थे।
कांग्रेस की तरफ से जारी वीडियो में सबसे पहले राज्यसभा में पीएम मोदी के धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण के दौरान कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी की हंसी पर तंज को दिखाया गया है। उसके बाद इसमें शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर को 50 करोड़ की गर्लफ्रैंड बताने वाला बयान भी शामिल है। इसके अलावा शादी को कॉन्ट्रैक्ट बताने वाला संघ प्रमुख का बयान है। वीडियो में कांग्रेस ने पूछा है कि नारी विरोधियों की नेतृत्व में कैसेट भारतीय महिलाओं को बराबरी का हक मिलेगा?
भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने वीडियो को बकवास और कांग्रेस को B-ग्रेड प्रोडक्शन हाउस बताया। जीवीएल ने कहा कि जब से राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। उनकी पार्टी कई गंभीर मुद्दों पर बी-ग्रेड प्रोडक्शन कर रही है। कांग्रेस अब राहुल के आईक्यू लेवल पर चल रही है।