इस घटना में एक पार्टी पदाधिकारी का सिर भी फूट गया। दरअसल, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पार्टी के स्टेट प्रेसीडेंट सुखविंद्र सिंह के बीच कई दिनों से तनातनी है। कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को नए कुलदीप सिंह राठौर की ताजपोशी होनी थी।कुलदीप सिंह राठौर को मिलने वाली नई जिम्मेदारी के लिए वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सिंह भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे।
कार्यक्रम के दौरान ही दोनों ही वरिष्ठ नेताओं के समर्थन में नारे बाजी होने लगी। देखते ही देखते नारेबाजी भिडंत में बदल गई। दोनों नेताओं के समर्थकों ने कुर्सियां चलानी शुरू कर दीं। हालांकि कई बार नेताओं ने मामला शांत कराने के विफल प्रयास किए। पार्टी मुख्यालय पर हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं का मन इतने से भी नहीं भरा।
उन्होंने जमकर एक दूसरे पर लात घूसे बरसाए। विवाद के बाद आक्रामक हुए कार्यकर्ताओं के न मानने पर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कौल सिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा सहित अन्य नेता कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर बाहर चले गए। हालांकि इसके बाद भी मुख्यालय के भीतर नारेबाजी और लात घूसे चलते रहे। इस दौरान राजीव राणा नाम के शख्स का सिर फूट गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी इलाज शुरू हुआ