scriptलोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दिया इस्तीफा | congress leader Radhakrishna Vikhe Patil resign from party | Patrika News
राजनीति

लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल का इस्तीफा
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रितपक्ष थे पाटिल
हाल ही में पाटिल के बेटे ने थामा है भाजपा का दामन

नई दिल्लीMar 19, 2019 / 07:07 pm

Kaushlendra Pathak

Radhakrishna Vikhe Patil

लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गठबंधन और अवसरवादी राजनीति चरम पर है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नेता प्रतिपक्ष राधाकष्ण पाटिल ने अचानक इस्तीफा दे दिया है।
नेता प्रतिपक्ष ने दिया इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक, राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने नैतिक आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अब आखिरी फैसला लेंगे। पाटिल के अचानक पार्टी छोड़ने से महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि राधाकृष्ण विखे पाटिल को लेकर चर्चाएं तभी से शुरू हो गई थी, जब उनके बेटे सुजय विखे पाटिल ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसके बाद से ही इस बात के कयास लग रहे थे कि राधाकृष्ण विखे पाटिल भी कुछ अहम फैसला कर सकते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि नेता प्रतिपक्ष किस पार्टी का दामन थामेंगे।

Home / Political / लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दिया इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो