24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता संजय झा ने लॉकडाउन को बताया नोटबंदी पार्ट—2, पीएम की अपील को पूरा देश मानेगा

कांग्रेस ने देशव्यापी लॉकडाउन पर उठाए सवाल पूछा— देश के करोड़ों मजदूरों का क्या होगा डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए क्या किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 25 Mar 2020, 11:04 AM IST

sanjay_jha.jpg

नई दिल्ली। मंगलवार को 6 दिन के अंदर देश को दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम ने देश के लोगों से कोरोना वायरस की गंभीरता को समझने और घरों में रहने की अपील की। साथ ही 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की। कोरोना को लेकर पीएम की इस अपील के बाद कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने कहा कि यह नोटबंदी पार्ट-2 है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार रात 8 बजे देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी को देखकर लग रहा था कि वह नियंत्रण से बाहर हैं। उनकी शारीरिक भाव-भंगिमा बयां कर रही थी कि यह आपदा का वक्त है। उन्होंने कहा कि देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के फैसले को देश मानेगा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि उन्होंने कोरोना वायरस की महामारी को रोकने और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए क्या किया?

दूसरी तरफ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय मोदी जी, देश तो लॉकडाउन का हर आग्रह मानेगा। पर आपने करोना की महामारी को रोकने के लिए क्या किया?’ उन्होंने यह सवाल भी किया, ‘स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा कैसे होगी? करोना से पैदा हुए रोज़ी-रोटी के महासंकट का क्या हल किया? ग़रीब, मज़दूर, किसान, दुकानदार, दिहाड़ीदार के 21 दिन कैसे कटेंगे?

पीएम की अपील के बाद KCR की चेतावनी: लोग पुलिस से करें सहयोग, नहीं तो देंगे गोली मारने

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से कोरोना वायरस की गंभीरता को समझने और घरों में रहने की अपील करते हुए मंगलवार को 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है।

Coronavirus-Lockdown: कनिका कपूर को कोरोना से राहत नहीं, तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव