राजनीति

एक कांग्रेस नेता ने आलाकमान को लिखा पत्र, बोले- प्रदेश अध्यक्ष बनाओ वरना भाजपा में हो जाएंगे शामिल!

झारखंड से एक नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेता ओं को पत्र लिखा है और मांग की है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

Jan 20, 2019 / 03:37 pm

Anil Kumar

कांग्रेस नेता ने आलाकमान को लिखा पत्र, बोले- प्रदेश अध्यक्ष बनाओ वरना भाजपा में हो जाएंगे शामिल!

रांची। आम चुनाव का समय करीब है और सियासी दलों के साथ-साथ कई नेता अपनी दावेदारी को लेकर पार्टियों पर दबाव बनाना भी शुरु कर चुके हैं। कुछ ही ऐसा ही मामला झारखंड से आया है। दरअसल झारखंड से एक नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेता ओं को पत्र लिखा है और मांग की है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि यह पत्र झारखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता कृष्णानंद त्रिपाठी के नाम से लिखा गया था। जब यह मामले सामने आया तो अपनी सफाई देते हैं कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहा है कि उनके लेटर हैड का गलत इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

सिद्धू की पत्नी नवजोत ने दिया लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत, इन सीटों से टिकट मिलने की जताई इच्छा

क्या है ये पूरा मामला

आपको बता दें कि झारखंड में कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहा है कि उनके लेटर हैड का गलत इस्तेमाल किया गया है। उनके नाम से कांग्रेस अध्यक्ष समेत बड़े-बड़े नेताओं को पत्र भेजा गया है। जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, महासचिव मोतीलाल बोरा, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिगविजय सिंह, सीपी जोशी, एके एंटनी आदि नेताओं के नाम शामिल हैं। जब इस बात की जानकारी त्रिपाठी को मिली के उनके लेटर हैड का गलत इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को पत्र लिखा गया है। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। त्रिपाठी ने अपने शिकायत में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें डालटनगंज के काशीनगर स्थित रेड़मा के रहने वाले विजय तिवारी, अजय तिवारी, संजय तिवारी और अशोक नगर के रहने वाले आलोक तिवारी के नाम शामिल हैं। त्रिपाठी ने बताया है कि इन चारों ने फर्जी तरीके से उनके नाम का लेटर पैड बनाकर एक पत्र लिखा। उसमें मेरा फर्जी हस्ताक्षर भी किया और कांग्रेस अध्यक्ष समेत अन्य दिग्गज नेताओं को पत्र भेजा है। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि आखिर सत्य किया है?

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Political / एक कांग्रेस नेता ने आलाकमान को लिखा पत्र, बोले- प्रदेश अध्यक्ष बनाओ वरना भाजपा में हो जाएंगे शामिल!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.