scriptकांग्रेस के इस विधायक ने दिया भाजपा का साथ, कहा- राम मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा | congress mla Roshan Baig support bjp on ram mandir | Patrika News
राजनीति

कांग्रेस के इस विधायक ने दिया भाजपा का साथ, कहा- राम मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा

राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस विधायक ने दिया बड़ा बयान।

नई दिल्लीNov 01, 2018 / 02:07 pm

Kaushlendra Pathak

ram madir

कांग्रेस के इस विधायक ने दिया भाजपा का साथ, कहा- राम मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा

नई दिल्ली। राम मंदिर निर्माण को लेकर देश में बहस छिड़ी है। सबका यही सवाल है कि आखिर मंदिर का निर्माण कब होगा। फिलहाल, कोर्ट में यह मामला है और जनवरी से इस पर सुनवाई होगी। एक ओर जहां विपक्ष राम मंदिर निर्माण पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। वहीं, एनडीए के सहयोगी दल जल्द से जल्द मंदिर निर्माण के लिए दबाव बना रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के एक विधायक ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस विधायक रोशन बेग ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में होगा।
https://twitter.com/ANI/status/1057890560869064704?ref_src=twsrc%5Etfw
राम मंदिर निर्माण पर कांग्रेस विधायक ने दिया भाजपा का साथ

मीडिया से बात करते हुए विधायक रोशन बेग ने कहा कि मुस्लिम राम मंदिर निर्माण के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर राम मंदिर का निर्माण भारत में नहीं होगा तो क्या पाकिस्तान में होगा? कांग्रेस विधायक ने कहा कि राम मंदिर सिर्फ भारत में ही बनना चाहिए। मामला अभी अदालत में है। इतना ही नहीं उन्होंने मोदी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो इसपर अध्यादेश लाने की तैयारी कर रहे हैं। साढ़े चार साल में उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया? कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार अध्यादेश लाना चाहती है। वो हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच दरार पैदा करने चाहते हैं। हालांकि, रोशन बेग के इस बयान से साफ है कि राम मंदिर निर्माण में वो भाजपा के साथ हैं और चाहते हैं कि जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण हो।
भाजपा पर साधा निशाना

इससे अलग रोशन बेग ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी, जीएसटी और नोटबंदी के कारण लोग सरकार से नाखुश हैं, इसलिए वो चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का काम अब हो जाना चाहिए था, लेकिन सरकार लगातार देरी कर रही है। वहीं, जब अब चुनाव नजदीक आ गया है तो इसे एक बार फिर मुद्दा बनाया जा रहा है।

Home / Political / कांग्रेस के इस विधायक ने दिया भाजपा का साथ, कहा- राम मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो