पांच महीने पहले पीएम बनने के सवाल पर भरी थी हामी
अब आपको राहुल गांधी के पांच महीने पहले दिए गए उस बयान की याद दिला दें, जिसमें उन्होंने साफ साफ कहा था कि वे 2019 में भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। दरअसल 8 मई, 2018 को कर्नाटक विधानसभा का चुनाव प्रचार अपने चरम पर था। बेंगलूरू में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष से उस वक्त एक पत्रकार ने पूछा था कि क्या 2019 में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद वे प्रधानमंत्री बनेंगे तो इसपर राहुल गांधी ने कहा, 'हां क्यों नहीं'। राहुल ने कहा, 'कुछ राज्यों में हम अपनी रणनीति पर काम करते हैं तो शायद ही कांग्रेस को 2014 जैसे नतीजे देखने को मिले।