बता दें, कांग्रेस की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए 40 स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शाशि थरूर और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है। लिस्ट में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, उदित राज, रागिनी नायक के नाम भी हैं।