scriptझारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का बड़ा बयान, हेमंत ही होंगे गठबंधन के CM | Congress Said Hemant Will Be Next Cm of Jharkhand | Patrika News
राजनीति

झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का बड़ा बयान, हेमंत ही होंगे गठबंधन के CM

झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित होंगे
हेमंत सोरेन ही होंगे झारखंड के अगले सीएम- कांग्रेस

नई दिल्लीDec 23, 2019 / 01:53 pm

Kaushlendra Pathak

RPN Singh
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानो में झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM ) प्लस की बढ़त है। वहीं, लगातार पिछड़ते हुए नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों को देखकर जेएमएम और कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। इतना ही नहीं सियासी बयानबाजी का दौर भी जारी है। पहले सीएम रघुवर दास ने कहा कि यह मजह रुझान है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार तो बीजेपी की ही बनेगी। वहीं, अब कांग्रेस ने कहा कि हेमंत सोरेने ही गठबंधन के सीएम होंगे।
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन. सिंह ने कहा कि गठबंधन की ओर से जेएमएम चीफ हेमंत सोरेन ही मुख्‍यमंत्री पद के प्रत्‍याशी होंगे। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। आरपीएन ने कहा कि हमारा गठबंधन (JMM, RJD और कांग्रेस) चुनाव जीत रहा है, ऐसे में हेमंत सोरेन ही गठबंधन के मुख्‍यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 25 सीट पार भी नहीं कर पाएगी। वहीं, आरपीएन सिंह ने यह भी कहा कि झारखंड विकास मोर्चा के अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी के कांग्रेस से काफी अच्‍छे संबंध हैं।
आरपीएन सिंह ने आगे कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में विकास के लिए हर काम करेगी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान में चुनाव जीता है और झारखंड में भी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इधर, बीजेपी नेता भी भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, यह अभी रुझान है चुनाव परिणाम घोषित होने में अभी समय लगेगा। अब देखना यह है कि झारखंड में कौन बाजी मारता है और किसे शिकस्त मिलती है।

Home / Political / झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का बड़ा बयान, हेमंत ही होंगे गठबंधन के CM

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो