राजनीति

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में फेरबदल, मित्रा बने बंगाल के नए प्रदेश अध्यक्ष

पूर्व सांसद सोमेंद्र नाथ मित्रा को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं मौजूदा अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को उनके पद से हटाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Sep 21, 2018 / 05:42 pm

Anil Kumar

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में फेरबदल, मित्रा बने बंगाल के नए प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली। आम चुनाव 2019 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। इस क्रम में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए प्रदेश इकाईयों में लगातार फेरबदल कर रही है। कांग्रेस ने बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में बड़ा फेरबदल किया है। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूर्व सांसद सोमेंद्र नाथ मित्रा को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं मौजूदा अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को उनके पद से हटाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब रंजन को प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है। वहीं दूसरी और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी को घोषणापत्र समिति का प्रमुख बनाया गया है।

राहुल के विधानसभा चुनाव में जीत के दावे पर बोले अमित शाह, कांग्रेस को स्वप्न देखने का शौक और भाजपा को पूरा करने का

37 वर्षों से बंगाल की सत्ता से दूर है कांग्रेस

आपको बता दें कि कांग्रेस ने बंगाल में पार्टी की मजबूती के लिए बिल्कुल ही नई टीम खड़ी कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दास मुंशी की पत्नी दीपा दासमुंशी, शंकर मालकर, नेपाल महतो और अबू हासिम खान चौधरी सहित 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। इसके अलावे प्रदीप भट्टाचार्य को समन्वय समिति का अध्यक्ष और शुभाकंर सरकार को संयोजक और अमिताभ चक्रवर्ती को संपर्क एवं संचार (आउटरीज एंड कम्युनिकेशन) विभाग का प्रमुख बनाया गया है। आपको बता दें कि बंगाल में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच गठबंधन के खिलाफ रहने वाले प्रदेश अध्यक्ष पद से अधीर रंजन को ऐसे समय में हटाया गया जब कांग्रेस 2019 चुनाव में ममता बनर्जी से गठबंधन की संभावनाएं तलाश रही है। फिलहाल बंगाल में कांग्रेस की हालत बहुत ही बुरी है। बीते 37 वर्षों से कांग्रेस बंगाल की सत्ता से बाहर है। 2012 से पहले तीस वर्षों तक वामपंथी पार्टी (लेफ्ट) की सरकार रही। 2012 में तृणमूल कांग्रेस ने लेफ्ट का हराकर सत्ता में आई थी और तब से लेकर अबतक 7 वर्षों से ममता बनर्जी सत्ता पर काबिज है।

Home / Political / लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में फेरबदल, मित्रा बने बंगाल के नए प्रदेश अध्यक्ष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.