scriptबिहार चुनाव- सीपी ठाकुर ने ठोकी सीएम पद की दावेदारी | CP Thakur want to be cm candidate from NDA in bihar | Patrika News
राजनीति

बिहार चुनाव- सीपी ठाकुर ने ठोकी सीएम पद की दावेदारी

भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.सीपी ठाकुर बिहार विधान सभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

Jun 22, 2015 / 10:47 pm

विकास गुप्ता

C P Thakur

C P Thakur

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों की आपसी खिंचतान अब जारी है। राजद और जदयू में सीएम पद के प्रत्याशी को लेकर तकरार खत्म होने के बाद अब एनडीए में रार शुरू हो गई है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.सीपी ठाकुर बिहार विधान सभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। ठाकुर ने खुद यह बात सोमवार को एक प्रेसवर्ता के दौरान कही, 

सीपी ठाकुर ने कहा कि वैसे तो यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। लेकिन पार्टी अगर उन्हें मुख्यमंत्री पद समेत अन्य कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपती है तो वे इसे सहर्ष स्वीकार करेंगे। डा. ठाकुर कहा कि हालांकि उनकी पार्टी में सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव जैसे नेता भी हैं, जो मुख्यमंत्री पद संभाल सकते हैं। लेकिन यह सब नेतृत्व पर निर्भर कर सकता है कि चुनाव बाद बिहार का बागडोर किसके हाथों में होगा।

माना जा रहा है कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर ही बिहार में चुनाव लड़ेगी। लेकिन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर पार्टी और गठबंधन में घमासान होने लगा है। ताजा खबर के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर ने पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के लिए दावा ठोक दिया है। इसके अलावा पार्टी के कई और नेता भी अपने को इस दौर में शामिल मानते हैं। हालांकि वे खुलकर सामने नहीं आए हैं। शायद यही कारण है कि भाजपा चुनाव से पहले सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करना नहीं चाहती। इससे गुटबाजी को बढ़ावा मिल सकता है जो पार्टी की सेहत के लिए ठीक नहीं है।

Home / Political / बिहार चुनाव- सीपी ठाकुर ने ठोकी सीएम पद की दावेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो