राजनीति

राहुल गांधी के इस्तीफे से कांग्रेस नेताओं के बीच टकराव, कई राज्यों में घमासान

कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में अंतर्कलह तेज
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पार्टी में घमासान मचा हुआ है
कर्नाटक में विधायकों के इस्तीफे से गठबंधन सरकार पर संकट

Jul 09, 2019 / 12:18 pm

Mohit sharma

राहुल के इस्तीफे से कांग्रेस नेताओं के बीच खींची तलवारें, कई राज्यों में घमासान

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi Resignation ) के इस्तीफे के बाद कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पार्टी में घमासान मचा हुआ है।

 

कर्नाटक

कर्नाटक में कांग्रेस के विधायकों ने इस्तीफा देकर जनता दल सेक्युलर के साथ गठबंधन की सरकार को हिला दिया है। वही देश के बाकी हिस्सों में भी पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है।

गोवा: डिप्टी CM बोले- बंदर जैसे हैं कांग्रेस MLAs, हम उन्‍हें अपने पाले में नहीं आने देंगे

तेलांगना

तेलंगाना में कांग्रेस के 18 में से 12 विधायकों ने सत्तारुढ़ टीआरएस का हाथ थाम लिया है। इसकी वजह से कांग्रेस के पास प्रमुख विपक्षी पार्टी का दर्जा ही छिन गया।

 

Rahul Gandhi Resignation

हरियाणा

वहीं हरियाणा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की जंग राष्ट्रीय प्रभारी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद से छिड़ गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हरियाणा की कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति बनाई थी, जिसे आजाद ने अवैध करार दे दिया। आजाद का कहना है कि तँवर ने इसके लिए एआईसीसी की अनुमति नहीं ली थी।

भाजपा नेता तरुण चुघ ने पंजाब के राज्‍यपाल को लिखा खत, सिद्धू के खिलाफ कर्रवाई की मांग की

 

Rahul Gandhi Resignation

महाराष्ट्र

मुंबई में संजय निरुपम और मिलिंद देवड़ा के बीच भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी 2 दिन पहले जब देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस पर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया तो निरुपम ने इसका विरोध किया। निरुपम से पहले मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर थे।

सोनिया गांधी ने बुलाई कांग्रेस सांसदों की बैठक, राहुल गांधी विकल्प पर चर्चा संभव

Rahul Gandhi Resignation

पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और उनके कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच में जबरदस्त ठनी हुई है। अमरिंदर सिद्धू ने अपने मंत्रिमंडल का फेरबदल करते हुए सिद्धू का जब विभाग बदला तो इसके विरोध में सिद्धू ने अभी तक अपने मंत्रालय का कार्यभार ही नहीं संभाला है । अब अमरिंदर सिद्धू को अपने कैबिनेट से बाहर करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने कांग्रेस हाईकमान पर भी दबाव बनाया है।

 

Rahul Gandhi Resignation

दिल्ली

दिल्ली में भी प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और राष्ट्रीय प्रभारी पीसी चाको के बीच मतभेद बने हुए हैं। पीसी चाको ने राहुल गांधी से मुलाकात कर शीला दीक्षित की शिकायत की है। सूत्रों का कहना है कि चाको ने राहुल को कहा है कि शीला दीक्षित बुजुर्ग हो गई हैं और अब उनकी याददाश्त भी कम हो गई है इसलिए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। चाको ने शीला दीक्षित की ओर से प्रदेश कांग्रेस ब्लॉक समितियों को भंग करने के फैसले का भी विरोध किया है।

Home / Political / राहुल गांधी के इस्तीफे से कांग्रेस नेताओं के बीच टकराव, कई राज्यों में घमासान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.