scriptरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- चीन के साथ जल्द सुलझा लेंगे सीमा विवाद | Defence Minister Rajnath singh says we will soon resolve tension between india chinda at LAC | Patrika News
राजनीति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- चीन के साथ जल्द सुलझा लेंगे सीमा विवाद

Defence Minister Rajnath singh ने कहा जल्द निकलेगा India China Border Tension का हल
दोनों देशों के बीच आगे बढ़ रही है बातचीत
रक्षा मंत्री बोले- देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान को नहीं पहुंचेगी चोट

नई दिल्लीJun 09, 2020 / 11:59 am

धीरज शर्मा

Defence Minister Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। भातर और चीन के बीच सीमा पर चल रहे विवाद ( India China Border Tension ) को लेकर केंद्रीय रक्षामंत्री ( Defence Minister ) राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh ) ने बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम चीन के साथ सीमा पर चल रहे विवाद को जल्द सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा है कि सीमा को लेकर सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर चीन के साथ भारत की बातचीत जारी है।
सिंह ने कहा कि चीन के साथ छह जून को सैन्य स्तर पर वार्ता हुई है। हम किसी भी देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान को न चोट पहुंचाते हैं और न ही हम चोट बर्दाश्त करेंगे। भारतीय और चीनी सेना के कमांडरों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC ) पर फेसऑफ ( India China Face Off Sikkim ) पर वार्ता के बारे में रक्षा मंत्री ने कहा है कि भारत जल्द से जल्द चीन के साथ सीमा पर चल रहे झगड़े को सुलझाना चाहता है। साथ ही दोनों देशों के बीच सीमा के विवाद का हल भी निकालना चाहता है।
पुलिस से बचने के लिए लगातार योजना बना रहा तबलीगी जमात का मुखिया मौलाना साद, इस बार कोरोना को बनाया बहाना

महाराष्ट्र जनसंवाद रैली ( Maharashtra Jansamwad Rally ) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ( Video Confrerencing ) से संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि चीन से बातचीत सकारात्मक रही और यह जारी रहेगी।
हम जल्द से जल्द सीमा विवाद के मसले को सुलझा लेंगे। मैं देश की जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में हैं। देश के स्वाभिमान को ठेस नहीं पहुंचने दूंगा।
रक्षा मंत्री ने कहा भारत चीन की सीमा को लेकर एक विवाद का सिलसिला लंबे अर्से से चला आ रहा है। हम चाहते हैं कि सीमा का विवाद जल्द से जल्द सुलझना चाहिए।

पिछले दिसंबर में, दो विशेष प्रतिनिधियों की एक बैठक के बाद, चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया कि दोनों पक्षों ने “सीमा वार्ता की शुरुआती मसलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया”।
मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट, देश के कई राज्यों में अगले कुछ घंटों में बारिश बढ़ा सकती है मुश्किल

भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC ) है। उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी के मान, सम्मान पर न चोट पहुंचाते हैं और न अपने मान, सम्मान और स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त कर सकते हैं।
इसलिए विपक्ष को कहता हूं कि भारत-चीन मामले पर हमें ज्यादा समझाने की कोशिश मत कीजिए।’
महाराष्ट्र जन सम्वद आभासी रैली को संबोधित करते हुए, सिंह ने सीमा मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस को फटकार भी लगाई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता सवाल पूछ रहे हैं कि भारत-चीन सीमा पर क्या हो रहा है? मैं देश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि संसद में इस बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा।

Home / Political / रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- चीन के साथ जल्द सुलझा लेंगे सीमा विवाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो