31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat BJP Meet: केवड़िया में बोले राजनाथ सिंह, विरोध करने का दूसरा नाम बन चुके राहुल गांधी

Gujarat BJP Meet प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के बीच केवड़िया में बीजेपी की अहम बैठक, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस के आयात करना पड़ता है टैलेंट, बीजेपी में प्रतिभा की कमी नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 2 Sep 2021, 2:52 PM IST

Rajnath Singh in Gujarat BJP Meet

नई दिल्ली। गुजरात में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने कमर कसना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने भी केवड़िया में दो दिवसीय बैठक ( Gujarat BJP Meet ) का आयोजन किया। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh ) भी पहुंचे।

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने बीजेपी की जीत को लेकर मंथन में हिस्सा तो लिया ही साथ ही राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पर भी निशाना साथा। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी विरोध का पर्याय बन चुके हैं। बैठक में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत तमाम बड़े बीजेपी नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः West Bengal: ममता बनर्जी की कुर्सी पर संकट! समय पर नहीं हुए उपचुनाव तो बढ़ेगी मुश्किल

गुजरात के केवड़िया (Kevadiya) में प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ( Statue Of Unity ) पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

कांग्रेस में करना पड़ता है टैलेंट का आयात
गुजरात के केवड़िया (Kevadiya) में प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टैलेंट को आयात करना पड़ता है जबकि बीजेपी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

सिंह ने कहा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी विरोध करने का पर्यायवाची बन गए। किसी भी बात का बिना कारण विरोध करना उनका स्वभाव बन गया।

हमने चुनाव नहीं जनता का विश्वास जीता
सिंह ने कहा कि गुजरात प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सी आर पाटिल के नेतृत्व में पार्टी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रही है साथ ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जड़ें और गहरी हुई है। बीजेपी को चुनाव जीतने की मशीन कहा जाता है लेकिन हमने लोगों का विश्वास जीता है जनता का विश्वास जीतना ही पार्टी की जीत की कुंजी है।

यह भी पढ़ेंः Punjab: 'पंज प्यारे' पर टिप्पणी से उठे बवाल के बाद हरीश रावत ने मांगी माफी, बोले- झाड़ू लगाकर करूंगा प्रायश्चित

दो साल में भारत ने किया 17 हजार करोड़ का निर्यात
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने दो साल में 17000 करोड़ का निर्यात किया। कुछ समय बाद हथियारों के उत्पादन में भारत पूरी तरह स्वावलंबी बन जाएगा।

गुजरात का संगठन का मॉडल देश के लिए भी उदाहरण बना है। गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस बैठक को अहम माना जा रहा है। दरअसल गुजरात की राजनीति में ढाई दशक से काबिज भाजपा ने इस चुनाव में सभी 182 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।