scriptक्या राजनाथ सिंह को सीतारमण के बदले मिल सकता है रक्षा मंत्रालय? | defence ministry may be goes to rajnath singh | Patrika News
राजनीति

क्या राजनाथ सिंह को सीतारमण के बदले मिल सकता है रक्षा मंत्रालय?

राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाने की संभावना?
अटल सरकार में कृषि मंत्री रह चुके हैं राजनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश के एक बार मुख्यमंत्री भी रहे हैं केन्द्रीय गृह मंत्री

नई दिल्लीMay 25, 2019 / 04:13 pm

Kaushlendra Pathak

rajnath singh

क्या राजनाथ सिंह को सीतारमण के बदले मिल सकता है रक्षा मंत्रालय?

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) को प्रचंड बहुमत मिली है। इस चुनाव में अकेले बीजेपी को 303 सीटें मिली हैं। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार में किसको क्या जिम्मेदारी मिलेगी? किसका प्रमोशन होगा और किसका डिमोशन? चर्चाओं का बाजार गर्म है और अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इन कयासों में एक नाम वर्तमान केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भी है। चर्चा यह है कि राजनाथ सिंह का विभाग बदल सकता है और उन्हें रक्षा मंत्रालय भेजा जा सकता है।
क्यों बदल सकता है राजनाथ का मंत्रालय?

राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से करीब सवा दो लाख वोट से जीत हासिल की है। पार्टी में राजनाथ सिंह की गिनती कद्दावर नेताओं में होती है। इतना ही नहीं संगठन में उनकी पकड़ बहुत मजबूत है। लेकिन, इस चुनाव से पहले ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था कि राजनाथ सिंह का मंत्रालय बदल सकता है। दरअसल, जैसे ही यह घोषणा हुई कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तभी से कहा जा रहा है कि अगर मोदी सरकार केन्द्र में आती है तो उन्हें गृह मंत्रालय दिया जा सकता है। बीजेपी में नंबर दो होने के नाते और मोदी के बेहद करीब होने के कारण कैबिनेट में अमित शाह को गृह मंत्रालय मिलना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में राजनाथ सिंह का मंत्रालय बदलना भी तय है।
रक्षा मंत्रालय संभाल सकते हैं राजनाथ सिंह

अगर अमित शाह को गृह मंत्रालय मिलता है तो चर्चा यह है कि राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय दिया जा सकता है। या फिर गृह मंत्रालय के बराबरी की कोई नयी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। दरअसल, सुषमा स्वराज के चुनाव नहीं लड़ने के कारण विदेश मंत्रालय निर्मला सीतारमण के पास जा सकता है। ऐसे में यह बड़ी जिम्मेदारी राजनाथ सिंह को दी जा सकती है। इस पहले अटल बिहार वाजेपीय की सरकार में राजनाथ सिंह कृषि मंत्रालय संभाल चुके हैं। इसके अलावा राजनाथ सिंह एक बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

Home / Political / क्या राजनाथ सिंह को सीतारमण के बदले मिल सकता है रक्षा मंत्रालय?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो